शादी से पहले दुल्हन किडनैप, मर्डर केस में बंद गैंगस्टर ने दी थी धमकी, उठवा लूंगा, पुलिस जांच में जुटी

पूर्णिया । शादी के पहले दुल्हन लापता हो गयी। शक है कि एक गैंगस्टर ने युवती का किडनैप कराया है। सोमवार को युवती की शादी होनी है, लेकिन उससे पहले युवती के अचानक गायब होने से सनसनी फैल गयी है। लड़की की मां ने बताया कि शादी तय होने के बाद राहुल लगातार फोन पर बेटी के उठवा लेने और जान से मारने की धमकी देता था। लड़की घर से 5 जून को शॉपिंग की बात कह कर निकली थी। लेकिन, उसके बाद नहीं लौटी। 12 जून को कोलकाता के एक लड़के से उसकी शादी तय थी। शादी की तैयारी भी हो चुकी थी, इसी बीच लड़की के गायब होने के बाद से इलाके में सनसनी है।

लड़की की मां मीरा देवी कहती हैं कि उनकी बेटी खुशबू का किडनैप कराया गया है। जेल में बंद हत्या का एक आरोपी राहुल खुशबू को धमकी देता था। खुशबू के कई बार न बोलने पर भी वह उसे लगातार परेशान कर रहा था। मीरा देवी का आरोप है कि इसी लड़के के इशारे पर लड़की को गायब किया गया है। उन्हें डर है कि बेटी के साथ ये बदमाश कुछ गलत कर मार न डाले। मर्डर केस में बंद राहुल की 28 जून को रिहाई होने वाली है।

लड़की के परिवार वालों का आरोप है कि जेल में बंद हत्या के आरोपी राहुल उसे किडनैप करवाया है। परिवार के मुताबिक राहुल लड़की से एकतरफा प्यार करता था, लेकिन लड़की उसे पसंद नहीं करती थी। खुशबू लाइन बाजार के झंडा चौक स्थित अपने घर से भट्टा बाजार शादी की शॉपिंग के लिए निकली थी, फिर देर शाम तक नहीं लौटी। इस मामले को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। लड़की की बरामदगी के लिए SIT का गठन किया गया है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story