भाभी के प्यार में पगलाये देवर ने पत्नी को बनाया महीनों तक बंधक, नशे का इंजेक्शन देने का आरोप, बन गयी पत्नी जिंदा लाश

बक्सर। भाभी के इश्क में पगलाये देवर ने अपनी पत्नी को जिंदा लाश बना दिया। पत्नी को नशे का ओवर डोज देकर 8 महीने से बंधक बनाकर रखा था। मामला ब्रह्मपुर थाना के रघुनाथपुर गांव का है। दरअसल प्रियंका कुमारी की शादी आरा के उदवंतनगर थाना क्षेत्र निवासी मुकेश पांडेय से 2018 में की गई थी। युवक का अपनी भाभी से अफेयर था। जिसका पत्नी विरोध करती थी, जिसके बाद युवक ने पत्नी को नशे का इंजेक्शन देना शुरू कर दिया।

पीड़ित महिला के भाई ने अपने जीजी मुकेश पर गंभीर आरोप लगाया है। महिला के भाई का आरोप है कि जीजा उसकी बहन को नशे की दवा और इंजेक्शन देते थे। जिसके उसकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। 8 महीने से ससुराल वाले लड़की के बारे में कोई जानकारी दे रहे थे। इसके बाद परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। 27 जून को वो बिहटा के एक घर से मिली। उसकी हालत बेहद खराब थी।

परिवार इलाज के लिए उसे बनारस ले गया था। बुधवार को उसे परिवार बनारस से लेकर लौटा है। पति और ससुराल वाले फरार हैं, इसलिए पता नहीं चल पाया है कि उसे कौन सी दवा और इंजेक्शन दिया जा रहा था। मायके वालों के अनुसार शादी के बाद से ही प्रियंका को पति प्रताड़ित करने लगा। बाद में मायके वाले लड़की को लेकर वापस रघुनाथपुर चले आए, लेकिन कुछ ही दिनों के बाद सामाजिक समझौते के बाद पति के साथ ससुराल भेज दिया गया। भाभी के प्यार में पागल पति ने अपने तीन साल के बच्चे का भी ख्याल नहीं किया।

प्रियंका के भाई विकास ने कहा कि उनकी बहन के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हैं। फिलहाल बहन का इलाज पीएमसीएच में कराया। जहां से हालत में कुछ सुधार होने पर फिलहाल उसे घर लेकर चले आए हैं, लेकिन बहन की स्थिति पागलों जैसी हो गई है। पति नशे साथ-साथ हार्मोनल बदलाव वाला इंजेक्शन देता था।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story