बीआरपी सीआरपी एसएस संघ ने पोटका विधायक संजीव सरदार को समस्या से कराया अवगत, समाधान का दिया आश्वाशन

रांची । बीआरपी सीआरपी एसएस संघ के प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद के नेतृत्व में विधायक पोटका संजीव सरदार से आज झारखंड विधानसभा परिसर में मिलकर विधानसभा सत्र में बीआरपी सीआरपी के लंबित समस्या समाधान हेतु प्रश्न उठाने के लिए आभार व्यक्त किया।
विधायक संजीव सरदार ने आश्वस्त किया कि आप लोगों के समस्या का समाधान अभिलंब मंत्री एवं मुख्यमंत्री से मिलकर कराई जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में नवीन कुमार, अजीत महतो, कुमार सिकंदर, कमलकांत मेहता, प्रशांत कुमार, रविंद्र कुमार ठाकुर, जावेद अंसारी, उपेंद्र देवरिया इत्यादि लोग उपस्थित थे।









