झारखंड से नवादा जा रही बस ने ट्रेलर में मारी जोरदार टक्कर...15 घायल, कई की हालत गंभीर
नवादा/धनबाद । झारखंड के धनबाद शहर से बिहार के नवादा जा रही यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस और ट्रेलर में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दौरान बस में बैठे 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मालूम हो कि झारखंड बस बिहार के पकरीबरावां जा रही थी तभी धनधारी मोड़ के पास बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। घायलों के इलाज के लिए कुछ लोगों को सदर अस्पताल भेजा गया तो कुछ को बेहतर इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल भेजा गया है।
कैसे हुई घटना
घटना के संबंध बताया जा रहा है कि बस काफी तेज रफ्तार में थी। छड़ लदे ट्रक में पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बस का एक तरफ का पूरा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद सरकारी एंबुलेंस पर कई बार नंबर लगाने के बावजूद कोई रिस्पांस नहीं मिला। जिसके बाद सभी घायलों को निजी वाहन से अस्पताल भेजा गया तो कुछ लोगों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल मच हो गया। घायलों की सूची में प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर अस्पताल में जलेश्वर महतो की पत्नी सोना देवी और सुधीर कुमार को भर्ती कराया गया है। वहीं रमेश कुमार, राजेश कुमार और अमित कुमार को हल्की चोटें आई है जो अस्पताल में बिना एंट्री कराएं इलाज करा कर चले गए। कई लोगो के परिजन मौके पर पहुंचकर परिवार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अकबरपुर थाना के चौकीदार ने बताया जानकारी मिलते ही पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए भेजा।