Tesla को पछाड़ते हुए Xiaomi की इलेक्ट्रिक कार SU7 भारत में इस दिन होगी लॉन्च

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Xiaomi अब इंडियन ऑटोमोबाइल सेक्टर में कदम रखने जा रही है। कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक सेडान Xiaomi SU7 को भारत में लॉन्च करने का प्लान बना लिया है। इस कार को विशेष रूप से भागीदारों, कर्मचारियों और आम जनता के लिए बेंगलुरु में पेश किया जाएगा। आइए जानते हैं कि यह कार भारत में कब लॉन्च होगी और इसमें कौन से फीचर्स होंगे।

चार वेरिएंट में आएगी

शाओमी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार को चार वेरिएंट में लेकर आएगी। इसका एंट्री-लेवल मॉडल, एक प्रो वैरिएंट, एक मैक्स वर्जन और एक लिमिटेड फाउंडर्स एडिशन होगा। इसमें एक स्लीक और फ्यूचरिस्टिक डिज़ाइन दिया गया है। इस कार की लंबाई 4,997 मिमी, चौड़ाई 1,963 मिमी और ऊंचाई 1,455 मिमी तक की है। कंपनी इस इलेक्ट्रिक कार को दो बैटरी ऑप्शन के साथ पेश कर रही है।

एंट्री-लेवल वेरिएंट के लिए 73.6 kWh पैक और टॉप मॉडल के लिए बड़ा 101 kWh पैक दिया गया है। कंपनी की तरफ से दावा किया जा रहा है, इसे फुल चार्ज करने के बाद 700 किमी की रेंज मिलेगी। टॉप-एंड मैक्स वेरिएंट की टॉप स्पीड 265 किमी प्रति घंटा है, जो 2.78 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। इस वेरिएंट को एक बार चार्ज करने के बाद 810 किमी की ड्राइविंग रेंज मिलेगी।

भारत में कब होगी लॉन्च

भारत में इसके लॉन्च होने की बात करें तो कंपनी Xiaomi SU7 को बैंगलोर में 9 जुलाई को पेश करने जा रही है। वहीं, कीमत की बात करें तो इसे इस साल की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया गया है। वहां पर इसकी शुरुआती कीमत 2,15,900 युआन (लगभग 24.90 लाख रुपये) है।

Related Articles
Next Story