कैबिनेट अपडेट : हेमंत कैबिनेट की अहम बैठक आज…. पुलिसकर्मियों व कर्मचारियों की टिकी नजर, युवाओं को भी मिलेगी खुशखबरी, पढ़िये किन मुद्दों पर होगी चर्चा

रांची। हेमंत कैबिनेट की अहम बैठक आज शाम होने वाली है। इस बैठक पर पुलिसकर्मियों से लेकर सरकारी कर्मचारियों और युवाओं से लेकर किसानों तक की नजर होगी। मानसून सत्र के ठीक पहले हो हो रही इस कैबिनेट की बैठक में डेढ़ दर्जन से ज्यादा प्रस्ताव है। उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक बैठक में काफी अहम एजेंडें पर कैबिनेट की चर्चा होगी। विधानसभा की अधिसूचना जारी हो चुकी है, लिहाजा कैबिनेट के फैसले की प्रेस ब्रीफिंग सार्वजनिक तौर पर होगी, इसकी उम्मीद ना के बराबर है। पिछली बार भी जब कैबिनेट की बैठक हुई थी, तो उपचुनाव की आचार संहिता की वजह से प्रेस ब्रीफिंग नहीं की गयी थी।

नियम के मुताबिक जब विधानसभा की अधिसूचना जारी हो चुकी होती है, तो कैबिनेट के फैसले विधानसभा में रखने के बाद ही सार्वजनिक की जा सकती है, ऐसे में आज कैबिनेट के फैसले की सार्वजनिक जानकारी की उम्मीद ना के बराबर है। बैठक में आज कई अहम फैसले होने हैं। पिछली कैबिनेट में अधूरी रही पुलिसकर्मियों की क्षतिपूर्ति अवकाश पर आज फैसला लिया जा सकता है। इस मुद्दे पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता काफी गंभीर है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं स्थानीय युवाओं को भी आज की कैबिनेट से बड़ी सौगात मिल सकती है। प्राइवेट सेक्टर में रिजर्वेशन देने की सोरेन सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। स्थानीय लोगों को 75 प्रतिशत आरक्षण देने के मुद्दे पर राज्य सरकार ने नियमावली तैयार कर ली है। आज इस नियमावली पर कैबिनेट की मुहर लगने की उम्मीद है। ये नियम लागू हुआ तो निजी क्षेत्र में भी 40 हजार तक की नौकरी पर स्थानीय युवाओं का हक हो जायेगा। एक साल पहले वर्ष 2021 के मार्च महीने में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन विधेयक झारखंड कैबिनेट से पारित हुआ था। इसके बाद सितंबर 2021 में इस विधेयक को झारखंड विधानसभा से हरी झंडी मिल गई। अब स्‍थानीय लोगों को निजी क्षेत्र में नौकरी देने वाले कानून को लागू करने के लिए सरकार ने नियमावली बनाई है।

अलग राज्य बनने के बाद झारखंड में पहली बार वित्त विभाग के पुनर्गठन की पूरी तैयारी से संबंधित प्रस्ताव पर भी महत्‍वपूर्ण चर्चा होगी।वित्त सेवा के अधिकारियों और सहायक कर्मचारियों का अलग-अलग कैडर तैयार किया जाएगा जिन्हें मुख्यालय से लेकर जिलों तक में वित्त विभाग ही पदस्थापित करेगा। इनकी नियुक्ति जेपीएससी और जेएसएससी के माध्यम से कराने का प्रस्ताव है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कैबिनेट में इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा और फैसला

  1. पुलिसकर्मियों के क्षतिपूर्ति अवकाश पर आज कैबिनेट में लग सकती है मुहर
  2. 29 जुलाई से शुरू होने वाले झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारी पर चर्चा होगी
  3. निजी क्षेत्र की नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण देने को लेकर नियमावली को मिलेगी हरी झंडी
  4. 100 यूनिट तक बिजली फ्री देने के प्रस्ताव पर कैबिनेट में आज अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
  5. वित्त विभाग के पुनर्गठन प्रस्ताव पर कैबिनेट की लगेगी अंतिम मुहर
  6. अल्प बारिश की स्थिति से निपटने को लेकर आज कैबिनेट में होगी चर्चा
  7. कोरोना के बढ़े आंकड़ों के बीच तैयारियों की समीक्षा की जायेगी
  8. झारखंड में नयी रिक्तियों को लेकर आज की बैठक में चर्चा हो सकती है

Related Articles

close