पूर्व CM के OSD को CBI ने किया गिरफ्तार….दिल्ली से हुई गिरफ्तारी… जानिये क्या है पूरा मामला ….

पटना। पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के OSD को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। जॉब फॉर लैंड मामले में सीबीआई ने ये गिरफ्तारी की है। लालू यादव जिस वक्त रेल मंत्री थे, भोला यादव 2004 से 2009 तक लालू प्रसाद यादव के OSD रहे. भोला यादव की गिरफ्तारी दिल्ली से हुई है।

भोला यादव के पटना और दरभंगा स्थित ठिकानों पर सीबीआई की सर्च चल रही है. भोला यादव को आज दिल्ली की राउज एवन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, सीबीआई पटना के जिन दो ठिकानों पर सर्च कर रही है उनमें से एक भोला यादव के CA का है. इसके अलावा दरभंगा के भी दो ठिकानों पर सर्च चल रही है। 18 मई को सीबीआई ने इस मामले में लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती समेत अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लालू यादव के रेल मंत्री रहते हुए जॉब लगवाने के बदले में जमीन और प्लॉट लिए गए थे. सीबीआई ने इसी मामले में जांच के बाद पिछले दिनों लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा यादव, हेमा यादव और कुछ ऐसे उम्मीदवारों पर केस दर्ज किया है, जिन्हें प्लॉट या प्रॉपर्टी के बदले जॉब दी गई। इससे पहले सीबीआई ने मई में इस मामले में लालू यादव से जुड़ीं 17 जगहों पर छापेमारी की थी। सीबीआई की यह कार्रवाई करीब 14 घंटे तक चली थी। ये छापे लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती के पटना, गोपालगंज और दिल्ली स्थित जगहों पर ये छापेमारी की गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close