चाचा - भतीजा एक साथ .... एक ही फ्लाइट में रवाना हुए नीतीश - तेजस्वी, NDA और INDIA ki बढ़ी धड़कन, देश में कुछ बड़ा होने वाला है !

chacha - bhateja ek saath .... ek hi flight mein ravana hue nitish - tejasvi, NDA aur india  ki badhee dhadakan, desh mein kuchh bada hone vaala hai !

Loksabha chunav 2024। लोकसभा चुनाव रिजल्ट (Lok Sabha Election Result) के बाद देश के साथ-साथ बिहार में भी सियासी हलचल तेज हो गई है। देश की राजनीति बिहार और आंध्र प्रदेश पर टिक गई है।BJP और इंडिया अलायंस (India Alliance) की नजरें जदयू के मुखिया नीतीश कुमार और टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू पर टिकी हुई है।

लोकसभा चुनाव 2024 में बिहार की 40 सीटों में से एनडीए को 30 सीटों पर जीत मिली है. वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी JDU को 12 सीटों पर सफलता मिली है. इसी बीच लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद नीतीश कुमार एनडीए की बैठक में शामिल होने दिल्ली जा रहे हैं. इस बीच सबसे खास बात यह है कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पटना से एक ही फ्लाइट विस्तारा UK-718 पर सवार होकर दिल्ली रवाना हुए हैं.

इसी बीच बिहार सीएम नीतीश कुमार और राजद नेता तेजस्वी यादव बैठक में शामिल होने के लिए फ्लाइट से दिल्ली रवाना हो गए हैं। फ्लाइट में दोनों एक दूसरे के आगे-पीछे बैठे। इस दौरान दोनों एक दूसरे को देखकर नमस्ते किया और मुस्कुराएं।

चाचा भतीजा एक साथ

दिल्ली में आज NDA और INDIA अलायंस की बैठक होने जा रही है। NDA की बैठक में शामिल होने सीएम नीतीश कुमार दिल्ली जा रहे हैं। वहीं विपक्षी इंडिया ब्लॉक की बैठक में शामिल होने के लिए तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) भी दिल्ली आ रहे हैं। दोनों नेता एक ही फ्लाइट से दिल्ली आ रहे हैं। नीतीश सुबह 10:30 बजे की फ्लाइट से दिल्ली जा रहे हैं। वहीं, इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने तेजस्वी यादव भी उसी फ्लाइट से दिल्ली के लिए उड़ान भर लिया है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story