Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण के दौरान इन बातों का रखें खयाल, जाने क्या करें- क्या नहीं

पौराणिक काल से ग्रहण का हमारे जीवन मे बहुत अधिक धार्मिक और ज्योतिष महत्व होता है जिसका उल्लेख हम वेदों तथा पुराणों मे भी किया गया है। कल दिनांक 5 मई को साल का पहला लगने वाला चंद्र ग्रहण है, जो भारत में नहीं दिखाई देगा। जिस वजह से सूतक काल मान्य नहीं होगा। चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ बातों का विशेष ध्यान रखा जाता है। जाने किन बातों का रखना होता है ख्याल.....

  1. चंद्र ग्रहण प्रारंभ होने से पहले और चंद्र ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान करना लेना चाहिए।
  2. चंद्र ग्रहण के दौरान मंत्र जप करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मंत्र जप करने से भगवान का आर्शवाद प्राप्त होता है।
  3. जिस दिन चंद्र ग्रहण लगने वाला हो उस दिन दान-पुण्य करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दान करने से कई गुना अधिक फल की प्राप्ति होती है।
  4. चंद्र ग्रहण की समाप्ति के बाद घर और मंदिर में गंगा जल का छिड़काव करना चाहिए और देवी- देवताओं का गंगा जल से अभिषेक करना चाहिए।
  5. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण के दौरान खाने-पीने की चीजों में तुलसी का पत्ता डाल देना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि तुलसी का पत्ता डालने से खाने-पीने की चीजों में ग्रहण का प्रभाव नहीं पड़ता है।
  6. चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष ध्यान रखना चाहिए। गर्भवती महिलाएं ग्रहण के दौरान घर पर ही रहें। ऐसा माना जाता है कि गर्भवास्था में ग्रहण के दौरान घर से बाहर जाने से बच्चे पर ग्रहण का विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।
  7. ग्रहण के दौरान मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के दौरान भगवान की मूर्ति को नहीं छूना चाहिए।
  8. ग्रहण के दौरान भोजन नहीं करना चाहिए। हालांकि बच्चों, बुर्जुगों और गर्भवती महिलाओं पर ये नियम लागू नहीं होता है।
  9. चंद्र ग्रहण के दौरान व्यक्ति को ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। इस समय भगवान का अधिक से अधिक ध्यान करें।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story