Chandra Grahan 2023: जानिये कब लगेगा साल का अंतिम चंद्रग्रहण, जाने भारत में सूतक काल की क्या है टाइमिंग

Chandra Grahan 2023: इसी महीने चंद्रग्रहण और सूर्य ग्रहण दोनों है। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को सर्वपितृ अमावस्या पर लग रहा है,जबकि चंद्रग्रहण शरद पूर्णिमा पर 29 अक्टूबर 2023 को लगेगा। ये इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण होगा, जो भारत में भी दिखाई देगा। बता दें कि इस साल का पहला चंद्रग्रहण 5 मई को वैशाख पूर्णिमा का दिन लगा था। ग्रहण दुनियाभर के कई हिस्सों में लगा था लेकिन, भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं दिया था। लेकिन, साल का अंतिम चंद्रग्रहण भारत में दिखाई देने वाला है। आइए जानते हैं कब लगेगा साल का अंतिम चंद्रग्रहण और सूतक काल का समय क्या रहेगा।

ये चंद्र ग्रहण भारत में खंडग्रास के रूप में दिखाई देगा. 29 अक्टूबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण देर रात 01:06 पर शुरू होगा और देर रात 02:22 पर समाप्त होगा.. भारत में ग्रहण की कुल अवधि 1 घंटा 16 मिनट रहेगी. चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है. शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का सूतक काल 28 अक्टूबर 2023 को दोपहर 02.52 मिनट से ग्रहण के खत्म होने तक यानि देर रात 02.22 पर समाप्त होगा।

भारत के अलावा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण ऑस्ट्रेलिया,यूरोप, अफ्रीका, हिंद महासागर, दक्षिण-पूर्वी अमेरिका, संपूर्ण एशिया, उत्तरी अमेरिका के उत्तरी पूर्वी क्षेत्र, दक्षिणी प्रशांत महासागर में दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण एक खगोलिया घटना है लेकिन धर्म के अनुसार राहु जब चंद्रमा को ग्रस्ता है तब चंद्र ग्रहण लगता है. इस साल का चंद्र ग्रहण बहुत खास है क्योंकि शरद पूर्णिमा की रात अमृत बरसता है लेकिन ग्रहण के कारण इस बार लोगों को अमृत की प्राप्ति नहीं होगी।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story