Chandra Grahan 2023 : कुछ ही देर में शुरू होगा साल का पहला चंद्रग्रहण, कहां-कहां दिखेगा? टाइमिंग भी जानें

रांची: वर्ष 2023 का पहला चंद्रग्रहण आज उपच्छाया चंद्र ग्रहण के रूप में आज कुछ ही देर में लगने जा रहा है। भारत में इस ग्रहण का कोई असर नहीं होगा। साथ ही इसमें कोई सूतक काल भी माना जाएगा। जानकारों के अनुसार आज शाम करीब 8:44 बजे शुरू होने वाला ग्रहण । यह ग्रहण करीब 4 घंटे 15 मिनट तक चलेगा। हालांकि उपच्छाया चंद्र ग्रहण के चलते यह ग्रहण बहुत स्पष्ट रूप से नहीं दिखेगा और नहीं चंद्रमा का कोई हिस्सा ओझल होगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, उपच्छाया चंद्रग्रहण ग्रहण में कोई सूतक काल नहीं होगा इसके बावजूद के बावजूद कई नियम जैसे गर्भवती महिलाओं का बाहर न निकला। ग्रहण के बाद स्नान और पूजा घर को पवित्र करना आदि।

चंद्र ग्रहण का राशियों पर असर- 5 मई 2023, बुध पूर्णिमा को पड़ रहा चंद्र ग्रहण तुला राशि में है। इसका राशियों पर असर भी देखने को मिलेगा। जानकारों के अनुसार, 12 साल बाद मेष राशि में चतुर्गही योग बन रहा है। ऐसे में मिथुन, सिंह, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों को लाभ देने वाला होगा। जबकि कर्क, वृषभ और कर्क राशिवालों को सतर्क रहने की जरूरत है।

इन इलाकों के लोग देख सकेंगे चंद्रग्रहण

रिपोर्ट्स के अनसार, उपच्छाया चंद्रग्रहण यूरोप, एशिया, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका के पूर्वी इलाकों में देखा जाएगा।

चंद्र ग्रहण शाम 08.44 बजे से शुरू होगा

ग्रहण काल और उग्रवः चन्द्र ग्रहण चरम या मध्यकाल रात्रि 10.53 बजे । ग्रहण समाप्त रात्रि 01.00 बजे करीब -

उपच्छाया चंद्र ग्रहण का कुल ग्रहणकाल - 4 घण्टे 15 मिनट

गर्भवती महिलाओं के लिए नियम- मान्यता है कि महिलाओं को ग्रहण के दौरान खुले आसमान के नीचे नहीं रहना चाहिए। ग्रहण के वक्त उन्हें घर में रहना चाहिए। साथ ही खाना या सोने से भी परहेज करना चाहिए । लेकिन खाना जरूर हो तो भोजन तुलसीदल डालकर खा सकते हैं। इस दौरान डॉक्टर की सहला पर वाली महिलाओं व रोगियों को के लिए हर प्रकार के नियम की है। छूट इसके अलावा ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को कुछ काटना या सिलना नहीं चाहिए। गहण से जुड़ी अधिक मान्यताओं के बारे में महिलाएं अपने घर बुजुर्गों से और भी जानकार प्राप्त कर सकती हैं।

क्या होता है उपच्छाया चंद्र ग्रहण ?

इसे समझन के लिए आप ग्रहण को तीन श्रेणियों में बांट सकते हैं- पूर्ण चंद्रग्रहण, आंशिक चंद्रग्रहण और उपच्छाया चंद्रग्रहण यानी जब पूरा चंद्रमा पृथ्वी की छाया से ढक जाए तक पूर्ण चंद्र ग्रहण होता है और जब चंद्रमा का आंशिक हिस्सा पृथ्वी की छाया से ढके तो आंशिक चंद्र ग्रहण होता है। लेकिन जब चंद्रमा पर पृथ्वी की सीधी छा न पड़कर उसकी हल्की परछाईं पढ़े और चंद्रमा मामूली रूप से धुंधला दिखाई दे तो इसे उपच्छाया चंद्रग्रहण कहते हैं।

तुला राशि में लग रहा ग्रहण

शाम 8:44 बजे शुरू होने वाला उपच्छाया चंद्र ग्रहण तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में लगेगा।

ग्रहण टाइम :आज का उपच्छाया चंद्र ग्रहण शाम 8:44 बजे शुरू होगा और करीब एक बजे रात्रि तक रहेगा। चंद्रमा तुला राशि में रहेंगे और केतु से पीड़ित रहेंगे।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story