झारखंड में स्कूलों का बदला समय: गर्मी और लू को देखते हुए आदेश जारी, जानें कब से लागू होगी नयी टाइमिंग

रांची: झारखंड में बढ़ती गर्मी की वजह से राज्य में सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों का समय बदला गया है। सरकारी, गैर सरकारी और निजी स्कूलों का समय सुबह सात बजे से 11 बजे तक होगा। यह व्यवस्था 19 अप्रैल से लागू होगी।

यहां देखें आदेश कॉपी....

दोपहर 12 बजे तक ही चलेगी क्लास स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव के रवि कुमार ने आदेश जारी किया है। राज्य में अधिक गर्मी पड़ने और लू चलने को ध्यान में रखते हुए केजी से क्लास पांच तक की कक्षाएं सुबह सात बजे से 11 बजे तक और छह से ऊपर की कक्षाएं सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी। लंबे समय से स्कूल का समय बदलने की मांग की जा रही थी। राज्य के कई निजी स्कूलों ने पहले ही अपना समय बदलना का फैसला लिया था। प्रदीप यादव ने इससे पहले चिट्ठी लिखकर स्कूल का समय बदलने की मांग की । राज्य के कई शहरों में तापमान 40 के आंकड़े को पार कर रहा है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story