चेंजिंग रूम में कैमरा लगा महिलाओं के कपड़े बदलने का नग्न विडियो देखता था महंत, मामले का खुलासा हुआ तो महंत फरार,FIR दर्ज..VIDEO

chenjing room mein kaimara laga mahilaon ke kapade badalane ka nagn vidiyo dekhata tha mahant, maamale ka khulaasa hua to mahant pharaar,fir  darj

धार्मिक स्थलों पर कपड़ा चेंज करने वाले रूम में लगे कैमरा का मामला सामने आया है। ताजा मामला गाजियाबाद के मुरादनगर में गंग नहर किनारे "छोटा हरिद्वार " के नाम से मशहूर धर्म स्थली पर महंत मुकेश गोस्वामी की तलाश में पुलिस ने दबिश दी। आरोप है की इसने चेंजिंग रूम के ऊपर हिडन कैमरा लगवा रखा था और महिलाओं के कपड़े बदलते हुए की क्लिप वीडियो अपने मोबाइल पर देखता था।

मुरादनगर स्थित छोटी गंगा घाट के शनि मंदिर के बाहर चेंजिंग रूम के ऊपर एक सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ मिला है। बताया जा रहा है कि इस कैमरे की लाइव फीड मंदिर के महंत मुकेश गोस्वामी के मोबाइल पर थी। जांच में पुलिस को डीवीआर से महिलाओं के कपड़े बदलने की कुछ क्लिप भी मिली हैं। पुलिस ने सीसीटीवी और उसकी डीवीआर को कब्जे में ले लिया है। एक महिला की शिकायत पर आरोपी महंत के खिलाफ थाना मुरादनगर में केस दर्ज कर लिया गया है।

महिला की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच करने चेंजिंग रूम पर पहुंची। जांच में पता चला कि सीसीटीवी चेंजिंग रूम के ठीक ऊपर लगा था और उसका फोकस चेंजिंग रूम पर ही था। पुलिस जांच में डीवीआर से 5 दिन की रिकॉर्डिंग मिली है, उसमें आपत्तिजनक वीडियो मिला है। महंत के मोबाइल की जांच की गई तो उसमें भी लाइव फीड मिली।

2 दिन में 75 महिलाओं का कपड़े बदलते वीडियो कैमरे में कैद

मंदिर के बाहर चेंजिंग रूम के ऊपर लगे CCTV फुटेज से पुलिस को 5 दिन की रिकॉर्डिंग मिली है। 2 दिन के डेटा एनालिसिस में 75 महिलाएं कपड़े चेंज करते हुए CCTV में रिकॉर्ड हुई हैं। ये संख्या और बढ़ सकती है। क्योंकि हर 5 दिन में यह डाटा महंत कॉपी करके पेन ड्राइव में कर लेता था। अब तक पुलिस को 5 दिन का डाटा मिला है।

अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

महंत द्वारा सिचाई विभाग की जमीन पर कब्ज़ा करके 11 दुकाने और कई अन्य निर्माण किये गए थे.. यह केस खुलने के बाद प्रशासन ने यह सब निर्माण ध्वस्त कर दिया है। घटना के बाद सिंचाई विभाग ने भी महंत पर शिकंजा कस दिया है। मुरादनगर नहर के किनारे सिंचाई विभाग की जमीन है। इस जमीन पर महंत ने कब्जा करते हुए यहां 10-11 अस्थाई दुकानें बना ली थीं। सिंचाई विभाग ने महंत को यह जमीन खाली करने का नोटिस दिया, लेकिन महंत ने कोई ध्यान नहीं दिय। इसलिए सिंचाई विभाग ने शुक्रवार शाम को इन दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।

महंत ने बंदर को ठहराया जिम्मेदार

एफआईआर दर्ज होने के बाद मुरादनगर के कुछ स्थानीय पत्रकारों ने महंत मुकेश गोस्वामी से बात कर उनका पक्ष जाना। इस पर महंत ने कहा कि मंदिर की ओर से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। शायद बंदर ने कैमरा घुमा दिया होगा, इसलिए फोकस बदल गया। उन पर लगाए गए आरोप गलत हैं।

महंत पर कई केस दर्ज

पुलिस का दावा है की महंत मुकेश पर 4 मुकदमे दर्ज निकले। मेरठ और ग़ाज़ियाबाद में महंत पर FIR दर्ज है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story