स्वत्रंतता दिवस पर गोवा में फैमिली पार्टी करेंगें महादेव एप के सटोरिए

रायपुर। महादेव सट्टा एप के प्रमोटरों ने 15 अगस्त के दिन गोवा में एक पार्टी रखी है। जिसका नाम फैमिली पार्टी रखा गया है। इसमें केवल छत्तीसगढ़ से 400 सटोरिए पहुंचेंगे। साथ ही अन्य राज्यों से भी इनसे जुड़े सटोरिए पहुंचने वाले हैं। बताया जा रहा है कि सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के करीबी भी सीधे दुबई से जुड़ेंगे।

महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के प्रमोटरों की तरफ से रखी गई इस पार्टी में छत्तीसगढ़ से करीब 400 सटोरिए पहुंचने वाले हैं। अगर बात करें तो दुर्ग जिले से सबसे ज्यादा (150) सटोरिए पहुंचेंगे। वहीं राजधानी रायपुर से भी करीब 80 सटोरिए इससे जुड़ेंगे। महादेव एप की तरफ से इतनी बड़ी पार्टी रखी जाने के बाद पुलिस विभाग भी चौकन्ना हो गया है। पुलिस विभाग इस पार्टी में जुड़ने वाले सभी लोगों पर नजर बनाए हुए हैं।

अब लड़कियों को इसमें शामिल करने की तैयारी

बता दे की महादेव ऑनलाइन सट्टा एप में अभी तक केवल पुरुष जुड़े हुए थे। पुलिस की कार्यवाही के बाद अब कहीं ना कहीं इनके प्रमोटर्स में एक डर बैठ गया है। जिसके बाद बताया जा रहा है कि अब इसमें लड़कियों को भी जोड़ा जाएगा। इसके पीछे यह तर्क माना जा रहा है कि पुलिस इतनी जल्दी में लड़कियों पर शक नहीं करती है। इससे जुड़ने वाली लड़कियों को हर माह सैलरी एक फ्लैट दिया जाएगा। साथ ही उन्हें काम के लिए दूसरे राज्यों में भी भेजा जाएगा।

बताया जा रहा है कि इस फैमिली पार्टी से जुड़ने के लिए कुछ सटोरिए सीधे कर से गोवा पहुंच रहे हैं। वहीं कुछ सटोरिए फ्लाइट्स के जरिए इस पार्टी में शामिल होने के लिए गोवा जाएंगे।

Related Articles
Next Story