महिला के साथ दरिंदगी, दुष्कर्म कर की हत्या, प्राइवेट पार्ट में मिले लकड़ी के टुकड़े

रायपुर। कोलकाता में हुए महिला डॉक्टर से हैवानियत कि आग अभी ठंडी ही नहीं पड़ी थी कि छत्तीसगढ़ के अकलतरा में भी दरिंदों ने अपना हैवानियत का खूनी खेल खेला है। यहां एक अधेड़ महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। महिला के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी का टुकड़ा भी मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं एक संदेही ड्राइवर को गिरफ्तार भी किया है। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, अकलतरा पुलिस को राहगीरों ने सूचना दी की एक महिला का शव नग्न अवस्था में पड़ा है। घटना स्थल पर पुलिस टीम पहुंची तो अधेड़ महिला का शव अर्ध नग्न अवस्था में पड़ा हुआ था। महिला के प्राइवेट पार्ट में झाड़ियों की लकड़ी के टुकड़े घुसे मिले हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने इसकी जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दी। जिसके बाद FSL टीम को बारीकी से जांच करने कहा।

वहीं घटनास्थल पर पहुंचे महिला के परिजनों ने बताया कि, अधेड़ महिला गुरुवार की शाम रात करीबन 7 से 8 बजे घर से निकली थी। जिसके बाद घर वापस नहीं लौटी। परिवार वालों का कहना है वो महिला कहीं भी चली जाती थी, लेकिन सोने के लिए घर जरुर आती थी। इसलिए घर पर देर तक नहीं लौटने पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। यही कारण था कि किसी ने महिला की खोजबीन भी नहीं की।

बहरहाल महिला का सब जिस स्थिति में मिला है उससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि पहले दुष्कर्म किया गया है फिर उसकी हत्या कर दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पाएगा की महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं।

Related Articles
Next Story