गैंगरेप मामले में फरार आरोपी की मौत ! खेत में मिली लाश

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रक्षाबंधन के दिन सामूहिक दुष्कर्म मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस घटना से जुड़े एक युवक का शव ओडिशा में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि कई अन्य अभी भी फरार हैं।

बता दें कि, पूरा मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है। रक्षाबंधन के दिन पुलिस ने एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म के सात आरोपियों को पकड़ा था। पुलिस ने एक युवक की तलाश में मृतक के गांव में छापेमारी की थी। इस बीच, इस मामले से जुड़ा संदिग्ध युवक भाग गया था और बाद में ओडिशा के सरायपाली में अपने मामा के घर चला गया था। जहां खेत में करंट लगने से उसकी मौत हो गई। युवक का शव ओडिशा सीमा के पास सरायपाली के एक खेत से बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि, जंगली सूअर के शिकार के लिए लगाए गए करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मृतक केसाईपाली गांव का रहने वाला था।

Related Articles
Next Story