ब्रेकिंग: जवानों से भरी बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई महिला सिपाही समेत 15 जवानों की हालत गंभीर

Accident News : जवानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। घटना में 15 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गये हैं। घायलों में कईयों की हालत नाजुक है। जानकारी के मुताबिक कई महिला सिपाही भी घायल हुई है। घटना छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले आ रही है। यहां जवानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। घटना में पन्द्रह जवानों की घायल होने की खबर है, जिसमें महिला सिपाही भी शामिल है। तीन जवानों की हालत गंभीर है।

जानकारी के मुताबिक दीप ट्रेवल्स की बस रायपुर से सुकमा जा रही थी, जिसमें 22 जवान सहित महिला और अन्य लोग भी सवार थे। बस धमतरी संबलपुर के पास नेशनल हाइवे 30 में ट्रक को पीछे ठोकर मार दिया इस हादसे में बस के सामने हिस्से का जहां परखच्चे उड़ गए वहीं 15 जवान घायल बताए जा रहे है। जहां सभी जवान माना कैम्प से ट्रेनिंग, कर वापस सुकमा लौट रहे थे।

उसी दौरान संबलपुर के पास ही हादसा हुई है। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच वहीं 15 जवानों के घायल होने की खबर है, जिसमें महिला जवान भी शामिल है। सभी 108 एंबुलेंस और रक्तदान ग्रुप एंबुलेंस सेवा संस्था मौके पर पहुंचकर जवानों को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां सभी का ईलाज जारी है।

इधर हादसे के की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर रास्ता क्लियर करवाया वहीं पुलिस मामले की जांच शुरु कर दी है, वहीं हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी,बताया जा रहा है कि हादसे के बाद बस को हटाने के लिए मौके पर बड़ी क्रेन मंगवाया गया है। जवानों को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर करने की तैयारी है।

Related Articles
Next Story

COPYRIGHT 2024

Powered By Blink CMS