प्रमोशन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा बयान….बोले- लंबे समय से प्रमोशन लंबित था, अब हमारी सरकार…..

रांची। झारखंड में जल्द ही कर्मचारियों-अधिकारियों को प्रमोशन को तोहफा मिलेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस बात के संकेत दिये हैं। शुक्रवार को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अपने कर्मचारियों को प्रमोशन दे रही है। उन्होंने कहा कि

राज्य में अधिकारियों के प्रमोशन का भी मामला लंबे समय से लंबित था। हमारी सरकार अधिकारियों अब प्रमोशन दे रही है । प्रमोशन मिलने से जहां अधिकारियों का मनोबल बढ़ेगा। वहीं, निचले स्तर पर जो पद खाली होंगे, उस पर नई नियुक्ति का रास्ता भी साफ होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री ने इस दौरान नयी भर्तियों के भी शुरू होने की तरफ इशारा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती नियमावली तैयार हो गया है, अब नयी बहाली शुरू हो जायेगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश में नयी नियुक्तियों के लिए दो दशक बाद भर्ती नियामावली बनकर तैयार हुई है। अब नयी बहाली जल्द होगी।

Related Articles

close