Video: मुख्यमंत्री हुए घायल, पेट और पैर में लगा बैंडेज... खुद ही सीएम ने दिखायी अपनी चोट.....घटना को लेकर बतायी पूरी बात

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले दिनों छठ घाट के निरीक्षण के दौरान चोटिल हो गये थे। मुख्यमंत्री आज मीडिया से मुखातिब हुए, तो खुद ही अपने चोट के बारे में बताया। उन्होंने पेट और पैर में लगी चोट को खुद ही दिखाया। मीडिया से बातचीत के दौरान जब छठ घाटों के निरीक्षण पर वो बातें कर रहे थे, तो उस दौरान उन्होंने खुद ही पेट में लगे जख्म को दिखाया। उन्होंने अपना कुर्ता हटाकर जख्म दिखाते हुए कहा कि इसलिए आगे वाली सीट पर नहीं बैठ रहे हैं, क्योंकि वो सीट बेल्ट नहीं बांध पायेंगे। फिर उन्होंने पेट पर लगी पट्टी को दिखाया और कहा कि अभी जख्म तो ठीक है, लेकिन उस जख्म को जल्द ठीक होने के लिए बचाना जरूरी है। याद होगा आपको कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गत 15 अक्टूबर को पटना के गंगा घाटों का जायजा लेने के लिए निकले थे।

15 अक्टूबर को हुए थे हादसे का शिकार

वह स्टीेमर पर सवार होकर छठ पूजा के लिए इंतजामों का जायजा ले रहे थे। इसी बीच उनके साथ हादसा हो गया। इसी हादसे में मुख्यमंत्री को काफी चोट लगी थी। हालांकि तब अफसरों ने सीएम को कोई चोट लगने की बात से पूरी तरह इंकार कर दिया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पटना घाटों का निरीक्षण करने निकले। उन्होंने पाटी पुल घाट का भी निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ हादसा होते-होते बचा। मिली जानकारी के अनुसार गंगा जेपी सेतु पुल पर चढ़ने के क्रम में उनकी गाड़ी ढलान पर ही रुक गई। किसी तरह सीएम की कार धीरे-धीरे ऊपर चढ़ाई गई। इस बीच पीछे से पुलिस के जवान दौड़ पड़े, ताकि सीएम की कार पीछे न लुढक जाए।

पिछले दिनों कई बार सीएम की सुरक्षा में चूक नजर आयी थी। बख्तियारपुर में एक शख्स सुरक्षा घेरे को लांघकर मुख्यमंत्री के बिल्कुल करीब पहुंच गया था। वह नीतीश कुमार पर हमला करने वाला ही था कि आसपास के लोगों ने उसे पकड़ा। इससे पहले पटना के नजदीक सीएम के कारकेड पर उग्र भीड़ ने हमला कर दिया, हालांकि तब नीतीश कुमार काफिले में नहीं थे। वहीं मंच पर आतिशबाजी की घटना भी सामने आ चुकी है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद भी इस हादसे को लेकर आश्चर्य जताया। उन्होंने अपने कार्यकाल की याद दिलाते हुए कहा कि वर्ष 2006 से ही लगातार छठ घाटों का निरीक्षण करते आ रहे हैं, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ। 15 अक्टू्बर को हुए हादसे के बाद दो-तीन दिनों तक मुख्यमंत्री को पूरा आराम करना पड़ा था।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story