मुख्यमंत्री का इस्तीफा: चुनावी में करारी हार के बाद मुख्यमंत्री ने दिया पद से इस्तीफा, राज्यपाल को सौंपा अपना त्यागपत्र

Chief Minister Resign: इस चुनाव ने कईयों को बड़े-बड़े झटके दिये हैं। कई दिग्गजों को भी हार का मुंह देखना पड़ा है। कई दिग्गज मंत्री और नेताओं का हार देखना पड़ा है। ओडिशा में तो गजब ही हो गया, जहां ना सिर्फ तख्ता पलट हो गया, बल्कि खुद मुख्यमंत्री भी चुनाव हार गये। ओड़िशा में हुए विधानसभा और लोकसभा चुनाव में नवीन पटनायक की बीजू जनता दल को काफी गहरा झटका लगा है। भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल कर लिया है।

भाजपा ने राज्य की ज्यादातर लोकसभा सीटें भी जीत ली हैं। इस हार के बाद अब ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल के प्रमुख नवीन पटनायक ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आज भुवनेश्वर के राजभवन में राज्यपाल रघुबर दास से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंपा। नवीन पटनायक बीते 24 सालों में एक भी चुनाव नहीं हारे थे। हालांकि, इस बार उन्हें अपनी विधानसभा सीट से हार झेलनी पड़ी।

नवीन पटनायक ओडिशा की हिंजली और कांताबंजी सीट पर चुनाव लड़े थे। हिंजली सीट पर उन्हें जीत मिली। लेकिन कांताबंजी सीट पर भाजपा के लक्ष्म।ण बेग ने उन्हें हरा दिया। ओडिशा में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है। विधानसभा में कुल सीटें 147 हैं और बहुमत का आंकड़ा 74 है। राज्य में भाजपा को 78, बीजू जनता दल को 51, कांग्रेस को 14 और CPIM को 1 सीटें मिली हैं।

वहीं, 3 निर्दलीय भी चुनाव जीते हैं। भाजपा ने राज्य की 21 में से 20 लोकसभा सीट भी जीत ली है। 1 सीट कांग्रेस को मिली है।चुनाव परिणाम आने के बाद नवीन पटनायक ने कहा कि सभी पार्टी से जुड़े सभी विजयी उम्मीदवारों को मेरी शुभकामनाएं। मैं बीजू जनता दल के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं के समर्पित प्रयासों और त्याग के लिए सम्मान और आभार व्यक्त करता हूं।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story