CM हेमंत सोरेन ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, तमाम व्यवस्था को दुरुस्त करने का अधिकारियों को दिया निर्देश, देखे Video...

रांची मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 28 अक्टूबर से शुरू हो रहे लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर राज्य के सभी घाटों को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को राजधानी रांची में कांके डैम और हटनिया तालाब घाट पर साफ सफाई, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं और व्यवस्था का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि अभी छठ घाटों पर छठ व्रतियों की सहूलियत का ध्यान रखते हुए सभी जरूरी वायबस्था को समय पर पुख्ता करें।

कांके डैम की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने पर सरकार विशेष जोर दे रही है। निरीक्षण क्रम में यहां की व्यवस्था में कई खामियां और मूलभूत सुविधाओं का अभाव देखने को मिला। तमाम व्यवस्था को जल्द दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। छठ घाटों के निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री के साथ रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल, रांची नगर निगम के नगर आयुक्त शशि रंजन, उपविकास आयुक्त और सदर अनुमंडल पदाधिकारी समेत जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजुद थे।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story