झारखंड में मादक पदार्थों की तस्करी का खुलासा…ओडिशा समेत चार राज्यों का कनेक्शन

Drug smuggling exposed in Jharkhand...connection of four states including Odisha

झारखंड में चार राज्यों से नशीले पदार्थों की तस्करी जी रही है. दरअसल,  इसका खुलासा झारखंड पुलिस ने किया है. रिपोर्ट के अनुसार, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश से नशीले पदार्थों की तस्करी की जा रही है. इसमें ब्राउन शुगर, हेरोइन और गांजा जैसे मादक पदार्थ शामिल है.

इन मार्गो से मादक पदार्थ की होती है तस्करी

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार,  झारखंड में गांजा तस्करी के अधिकतर मामलों में ओडिशा से संबंध होने के सबूत मिले है. सिमडेगा, खूंटी, गुमला, लातेहार और चाईबासा जैसे जिलों में गांजे की बरामदगी के बाद जांच हुई, जिसमें यह पता चला कि गांजा ओडिशा से लाया जा रहा था. बता दें कि तस्कर इन नशीले पदार्थों को लाने और ले -जाने के लिए राज्य के सीमावर्ती इलाकों और राष्ट्रीय राजमार्गों के साथ -साथ रेलवे मार्गों का भी इस्तेमाल करते है.

इन राज्यों को तस्करों को किया गया गिरफ्तार

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,  पश्चिम बंगाल और बिहार से ब्राउन शुगर और हेरोइन जैसे अधिक खतरनाक नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले भी सामने आए हैं. इन मामलों की जांच के बाद बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के कई बड़े तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.

इसके साथ ही पुलिस रिपोर्ट  में बताया गया कि राज्य के  8 जिलों  से नशे का व्यापार सबसे अधिक किया जाता है. इनमें हजारीबाग के सदर, कटकमसांडी और चौपारण शामिल है.  रांची के नामकुम, लोअर बाजार और खुखदेवनगर, खूंटी में सायको, अड़की, मुरहू, मारंगदाहा. चतरा के सदर , कुंदा, लावालौंग, वशिष्ठनगर, राजपुर, प्रपातपुर, हंटरगंज और गिद्धौर, वहीं लातेहार में सिर्फ बालूमाथ में अधिक तस्करी की जा रही है. जबकि जमशेदपुर में मानगो और सीतारामडेरा, सरायकेला के आदित्यपुर और गुमला जिला शामिल है. जहां सबसे अधिक नशीली पदार्थों का तस्करी किया जाता है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close