क्रिकेटर न्यूज : पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी विनोद कांबली पर नशे की हालत में पत्नी से मार पीट का आरोप, FIR दर्ज, पढ़िए क्या है मामला

मुंबई: पूर्व भारतीय क्रिकेट विनोद कांबली एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं. उनकी पत्नी एंड्रिया हेविट ने कथित रूप से गाली देने और मारपीट करने के आरोप में मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में पूर्व क्रिकेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. पत्नी का कहना है कि विनोद कांबली ने फ्लैट में उनके साथ नशे की हालत में मारपीट और गाली-गलौज की। पत्नी की शिकायतों के आधार पर मुंबई पुलिस ने कांबली पर IPC की धारा 324 और 504 के तहत मामला दर्ज कर लिया। जिसके बाद एल पुलिस विनोद कांबली के घर पहुंची और स्टेशन आने के लिए नोटिस दिया।

पुलिस करेगी कारवाई

बता दें कि पूर्व क्रिकेटर और उनकी पत्नी के बीच झगड़े का गवाह उनका 12 साल का बेटा के सामने हुआ जो ये सब देख डरा-सहमा था। पत्नी के घरेलू हिंसा के आरोपों के बाद पुलिस ने विनोद कांबली को अपना पक्ष दर्ज करवाने को कहा है। बांद्रा पुलिस ने कांबली को धारा 41ए का नोटिस देने गई है। पुलिस ने उन्हें एक या दो दिन में पुलिस स्टेशन बयान रिकॉर्ड करवाने के लिए बुलाया है। हालांकि अभी इस घटना में किसी तरह कि गिरफ्तारी नहीं हुई है।

क्या हैं आरोप

पत्नी एंड्रिया हेविट ने आरोप ने लगाया है कि विनोद कांबली ने उनपर कुकिंग पैन का हैंडल फेंका, जिसके चलते उसके सिर पर चोट भी लगी. उनके मुताबिक, यह घटना शुक्रवार दोपहर 1 बजे से 1.30 बजे के बीच हुई, जब कांबली कथित तौर पर शराब के नशे में बांद्रा स्थित अपने फ्लैट पर पहुंचे और अपनी पत्नी को गालियां दी। इसके बाद वह दौड़कर किचन में गया और कुकिंग पैन का हैंडल लेकर मेरी तरफ फेंक दिया। बांद्रा पुलिस के अधिकारी ने बताया कि पुलिस के पास आने से पहले कांबली की पत्नी ने अपना भाभा अस्पताल में इलाज करवाया।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story