एक्सीडेंट के बाद ड्राइवर की गई जान दूसरा तड़पता रहा, इधर भीड़ टैंकर से दूध लूटने और वीडियो बनाने में रही मस्त, देखें VIDEO

Viral video। इंसानियत को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां एक दूध से भरे टैंकर और ट्रक में टक्कर हो गई. हादसे में ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि कंडक्टर बुरी तरह जख्मी हो गया. इस दुर्घटना के बाद बीच सड़क पर टैंकर से दूध लूटने की होड़ मच गई. किसी ने हादसे में मृत ट्रक चालक और जख्मी कंडक्टर को अस्पताल पहुंचाने तक की जहमत नहीं उठाई

क्या है मामला

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामला दिल्ली से सटे गाजियाबाद का है जहां दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर मंगलवार को ट्रक और दूध टैंकर के बीच एक्सीडेंट हो जाता है. इस एक्सीडेंट में ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो जाती है. इन सबके बावजूद रास्ते से गुजर रहे लोगों ने दूध टैंकर से दूध लूटना शुरू कर दिया. इसका सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग पूरी तरह से हैरान हो रहे हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना ABES इंजीनियरंग कॉलेज के ठीक पीछे घटी. घटनास्थल पर ही ड्राइवर की मौत हो गई. शव ट्रक में ही था, मगर लोगों ने इंसानियत भूलकर दूध लूटना शुरू कर दिया. इस हादसे में करीब 45 वर्षीय प्रेम सागर नाम के ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई. कंडक्टर बुरी तरह से घायल हो गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कंडक्टर को अस्पताल पहुंचाया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दूध लूटने में रहे मस्त

कोई बोतल में तो कोई बर्तन में दूध भर-भर कर ले जा रहा था. वहीं, पास में घायल ट्रक कंडक्टर चीख रहा था. जबकि, उसके साथी ड्राइवर की लाश ट्रक में फंसी हुई थी. राहगीरों और स्थानीय लोगों की इस हरकत का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया.

कैसी हो गई मानसिकता

पहले अगर कोई दुर्घटना हो जाती थी तो लोग सामने वाले की मदद के लिए दौड़ते थे. लेकिन अब लोगों के अंदर से शायद इंसानियत खत्म हो गई है. अब लोग हादसे के बाद या तो मोबाइल निकाल कर उसका वीडियो बनाने लगते हैं या फिर अगर सामान से भरी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होती है तो उससे लूट करने के लिए दौड़ पड़ते हैं.

Related Articles

close