धनतेरस के दिन बड़ी घटना: स्कूली बच्चे का बस से उतारकर अपहरण, स्कूल जाने के दौरान किडनैपिंग से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

School Boy kidnep: धनतेरस के दिन किडनैपिंग की वारदात से इलाका सिहर उठा। स्कूल बस से उतारकर स्कूली बच्चे का किडनैप किया गया है। घटना बिहार के मधेपुरा जिले की है, जहां पुरैनी थाना क्षेत्र के कडामा चौक के पास हथियार का भय दिखाकर एक स्कूली छात्र का अफहरण कर लिया। अपराधियों ने स्कूल बस में घुसकर बच्चे को अगवा किया है। पुलिस के मुताबिक चौसा प्रखंड क्षेत्र के फुलौत के दर्जनों बच्चे पढ़ने के लिए रोजाना आलमनगर के कृष्णा बोर्डिंग स्कूल जाते थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुबह भी कृष्णा बोर्डिंग स्कूल की बस बच्चों को लेकर फुलौत से रवाना हुई थी, लेकिन रास्ते मंे ही कडामा चौक से करीब 200 मीटर पहले घात लगाए अपराधियों ने इस बस को टारगेट बना लिया और बस को रूकवा दिया। बताया गया कि दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अपराधी वहां मौजूद थे। जिन्होंने हथियार का भय दिखाकर बस को रुकवा दिया। इसके बाद दो अपराधी मोटरसाइकिल से उतरे और बस में मौजूद एक बच्चे को किडनैप कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बच्चे को लेकर अपराधी वहां से फरार हो गए. किडनैप किए गए बच्चे की पहचान फुलौत वार्ड नंबर 6 निवासी राकेश साह का पुत्र और मन्नी साह का पोता 8 वर्षीय मयंक कुमार के रूप में की गई है। घटना की सूचना जैसे ही आसपास के लोगों और बस में मौजूद बच्चों के अभिभावकों को पहुंची, सभी तुरंत ही घटनास्थल पर जुट गए। इसके बाद उन्होंने मौके पर जमकर हंगामा किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close