10 नक्सली ढेर: पुलिस-नक्सली मुठभेड़, नक्सलियों की खूंखार बटालियन नंबर-2 से हुआ सामना, काफी हथियार भी मिले

Naxal Encounter: नक्सलियों के खिलाफ जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में जवानों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया है। अभी भी गोलीबारी जारी है। जानकारी के मुताबिक दंतेवाड़ा और बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हो रही है। अब तक जवानों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया है, घटनास्थल से नक्सलियों के शवों के साथ SLR, 303 और 12 बोर के हथियार भी बरामद हुए हैं।

लावा, पुरनगेल के जंगल मे यह मुठभेड़ चल रही है। DRG दंतेवाड़ा, CRPF जवानों ने संयुक्त रूप से यह अभियान शुरू किया है। नक्सलियों के पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी के कंपनी नम्बर 2 के साथ मुठभेड़ चल रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की सुबह से ही यहां बड़ी भीषण मुठभेड़ होने की जानकारी आ रही थी, लेकिन अब इस बात की पुष्टि हो गई है। पश्चिम बस्तर डिवीजन के नक्सलियों की वहां जमावड़े की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया है।

सुबह से लगातार पुलिस पार्टी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है।घटना की जानकारी के अनुसार, पश्चिम बस्तर डिवीजन में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर पुलिस की संयुक्त टीम सर्चिंग अभियान पर निकली थी. 3 सितंबर 2024 की सुबह 10:30 बजे सर्चिंग के दौरान पुलिस पार्टी का सामना PLGA की कंपनी नंबर 02 के नक्सलियों से हुआ, जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई.फायरिंग रुक-रुक कर जारी है, और जवान बहादुरी से नक्सलियों का मुकाबला कर रहे हैं. राहत की बात यह है कि इस अभियान में शामिल सभी जवान सुरक्षित है।

Related Articles
Next Story