61 साल की प्रेमिका, 34 साल का आशिक: आंटी की उम्र की महिला से संबंध बना रहा था प्रेमी, 75 साल के पति ने देखा, तो आशिक ने खेला खूनी खेल..

Crime News: 61 साल की प्रेमिका के चक्कर में 34 साल के आशिक ने खूनी खेल खेला था। पुलिस ने मामले में चौकाने वाले खुलासे किये हैं। पुलिस के मुताबिक अपनी 61 साल की प्रेमिका के साथ प्रेमी संबंध बना रहा था, इसी दौरान महिला के 75 साल के पति ने देख लिया।

जिसके बाद पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति के मार डाला। हालांकि प्रेमी को इस बात का डर था कि अगर उसकी प्रेमिका बच गयी, तो वो एक ना एक दिन राज खोल देगी, इसलिए उसने अपनी प्रेमिका को भी मार डाला।

पटना के पाटलिपुत्र थाने के पास एनके श्रीवास्तव (75) और उनकी पत्नी सुजाता देवी (61) की हत्या का खुलासा पुलिस ने किया। SSP पटना राजीव मिश्रा ने बताया है कि 'अवैध संबंध में दोनों की हत्या हुई थी। महिला का प्रेमी (34) नालंदा से उससे मिलने आया था।

पति ने दोनों को साथ में आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। प्रेमी डर गया था, इसलिए उसने सुजाता देवी की भी हत्या कर दी। इसके बाद वो वहां से भाग निकला।

आरोपी अमित उर्फ टिंकू हिलसा नालंदा का रहने वाला है। वर्तमान में राजीव नगर में घर बनाकर रह रहा था। घटना वाले दिन महिला ने सुबह टिंकू को पास कॉल किया था। इसके बाद वो सुबह 10:30 बजे के करीब महिला से मिलने उनके घर पर पहुंचा।


पति ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया था, इस वजह से राज छिपाने के लिए दोनों ने पहले मिलकर पति की हत्या की। अमित ने पति के मुंह पर तकिया रखा और पत्नी ने सीने में चाकू मार दिया। जिसके बाद पति की मौत हो गई।

जब महिला चाकू साफ करने के लिए किचन में गई तो उसी दौरान पीछे से मुंह हाथ से दबाकर चाकू से उसका गला काट दिया। इसके बाद महिला जब फर्श पर गिर गई तो वहां रखे मूसल से भी अमित ने सिर पर वार किया।


जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 15 अक्टूबर को पटना के पाटलीपुत्र थाने से 100 मीटर दूर नेहरू नगर रोड नंबर 2 के सुजाता निवास में ये वारदात हुई थी।

एनके श्रीवास्तव मूलरूप से सीवान के नौतन थाना क्षेत्र के पचलखी गांव रहने वाले थे। वे बिस्कोमान के रिटायर अधिकारी थे। एनके श्रीवास्तव का शव उनके बेडरूम में मिला था। पत्नी का शव किचन में था। शव खून से सने थे। एनके श्रीवास्तव को चाकू से गोदा गया था।

सुजाता को सिलौटी के लोढ़े से कूचा था।एनके श्रीवास्तव के तीन बेटे हैं। बड़ा हैदराबाद में, मंझला नितीन दुबई और छोटा बेटा राजन दिल्ली में रहता है।

Aditya
Aditya  
Related Articles
Next Story