आर्मी जवान ने होटल में बैंक अफसर की पत्नी के साथ रेप के बाद किया, एक और घिनौना काम, आरोपी जवान गिरफ्तार

Army jawan News। आर्मी के एक जवान ने बैंक अफसर की बीबी के साथ रेप किया और फिर उसके प्राइवेट पार्टी में कांच का गिलास डाल दिया। मामला मध्यप्रदेश के इंदौर के एबी रोड स्थित एक होटल का है। आरोप है कि एबी रोड स्थित एक होटल में सेना में पदस्थ जवान ने एक विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म किया है। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में कांच का गिलास डाल दिया।


पीड़ित महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है, जिसके अनुसार उसपर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी संजय यादव असम में पदस्थ है। पीड़ित महिला एक बैंक अधिकारी की पत्नी है।

बताया जा रहा है कि आरोपी संजय यादव ने महिला को एक होटल में मिलने के लिए बुलाया था। वहीं पर उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया फिर बाद में उसके प्राइवेट पार्ट में कांच का ग्लास डाल दिया। पीड़िता ने शनिवार को महिला थाने में जाकर इस घटना की शिकायत दर्ज कराई।

पीड़िता और आरोपी की मुलाकात एक साल पहले महू आर्मी कैंटीन में हुई थी। शुक्रवार को आरोपी पीड़िता से मिलने इंदौर आया था। दोनों एक होटल में रुके थे, जहां आरोपी ने यह घिनौना कृत्य किया।

पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला को ब्लैकमेल भी करता था और उससे कुछ रुपए भी ले चुका है। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक होटल में घटना के बाद पीड़ित महिला थाने पहुंची थी। उसने आरोपी के होटल में होने की जानकारी दी।

पीड़ित को ब्लीडिंग हो रही थी। उससे ठीक से चला भी नहीं जा रहा था।पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। वीडियो के जरिए वह उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था।

'पीड़ित सुबह-सुबह थाने पर आई। वह रो रही थी। उसने बताया कि रात को वह अपने दोस्त के साथ रुकी थी। उसने उसके साथ गलत काम किया। उसके प्राइवेट पार्ट में गिलास डालना भी उसने बताया। पीड़ित के बताने पर हम होटल पहुंचे और आरोपी को पकड़ कर ले आए।'


थाना प्रभारी ने आगे बताया- 'आरोपी आर्मी में नायक के पद पर पदस्थ है। वर्तमान में उसकी पोस्टिंग असम में है। इसकी एक साल पहले आर्मी कैंटीन में पीड़ित से मुलाकात हुई थी, ऐसा पीड़ित का कहना है। आरोपी महिला को ब्लैकमेल भी कर रहा था। उससे पैसे भी ले लिए।'

Aditya
Aditya  
Related Articles
Next Story