आर्मी जवान ने बीबी से लड़ाई के बाद उठाया खौफनाक कदम, पूरा परिवार कर लिया तबाह

Army Jawan: बीबी से लड़ाई कर आर्मी जवान ने पहले अपनी पत्नी को मारा, फिर खुद भी जान दे दी। मामला राजस्थान के झूंझनू का है। जहां सुलताना गांव में परिवार विवाद में जवान ने अपना परिवार खत्म कर दिया। रसोई में फर्श पर पत्नी मृत मिली, जबकि पति का कमरे में शव था। पुलिस के अनुसार, मंजू का सिर कई बार दीवार पर भिड़ाया गया। इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी गयी।

जानकारी के अनुसार, राजेश फिलहाल जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सिपाही के पद पर तैनात था। वह 4 महीने से छुट्टी पर था। तीन दिन पहले ही दोनों ने किराए पर कमरा लिया था। दोनों के बच्चे नहीं हैं। मंजू के परिजन ने सुलताना थाने में प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया है। मंजू के ससुर, जेठ और ननद के खिलाफ मारपीट कर परेशान करने का आरोप लगाया गया है।

वहीं, राजेश के परिजन की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद दोनों शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। मंजू के भाई विक्रम कुमार ने बताया- वो राजेश और मंजू के घर पर आज सुबह 8 बजे दूध देने के लिए गया था। तब दोनों ठीक थे।

इसके बाद मैं सुलताना में जवान जितेंद्र सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए चला गया। मृतिका की मां रोजाना सुबह मंजू से मोबाइल फोन पर बात करती हैं। आज सुबह भी मां ने मंजू को कॉल किया, लेकिन उसने रिसीव नहीं किया।

कई कॉल करने के बाद भी मंजू ने फोन नहीं उठाया तो मां ने मुझे कॉल किया। मैं सुबह करीब 11 बजे दोबारा मंजू के घर पर पहुंचा। वहां दरवाजे बंद थे। काफी देर खटखटाने के बाद भी कोई रिस्पॉन्स नहीं आया। इसके बाद मैं मकान मालिक के पास गया। मकान मालिक ने बताया कि अंदर के एक दरवाजे की कुंदी खुल जाएगी।

मैंने दरवाजा खोल कर देखा कि जीजा राजेश फंदे से लटका हुआ था।मंजू की शादी 21 मई 2022 को राजेश के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले मंजू के साथ मारपीट करते थे। कई बार दोनों में समझौता भी करवाया गया था।

Aditya
Aditya  
Related Articles
Next Story