बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा, होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी, होटल के कमरे में आपत्तिजनक हालत में 11 लड़कियों संग....

Sex Racket Raid। पुलिस ने होटल में छापा मारकर बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने 11 लड़की और 11 लड़कों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। मामला बेगूसराय का है, जहां नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक निजी होटल में छापेमारी की। छापेमारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान करीब दो दर्जन लड़के और लड़कियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि काली स्थान स्थित एक निजी होटल में अवैध तरीके से लड़का और लड़की है। इसी सूचना के आधार पर नगर थाना अध्यक्ष एवं महिला थाना अध्यक्ष नेतृत्व में उस निजी होटल में छापेमारी की गई। होटल के कई कमरे बंद थे। जब पुलिस ने खुलवाने की कोशिश की, तो होटल में हड़कंप मच गया।


पुलिस ने जबरिया होटल के कमरे खुलवाये, तो कई लोग आपत्तिजनक हालत में थे। जिस हालत में लड़के-लड़की थी, उससे साफ है कि वहां जिस्मफरोशी चल रहा था।

होटल से 11 लड़की एवं 11 लड़का को गिरफ्तार किया है. वहीं निजी होटल में छापेमारी के बाद वहां अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं छापेमारी के बाद होटल के संचालक में हड़कंप मच गया। लड़कियों से पूछताछ चल रही है।

जानकारी के मुताबिक कुछ लड़कियां स्थानीय है जबकि कुछ बाहर की भी है। हालांकि पूछताछ में अभी बहुत कुछ खुलासा होना है। आशंका है कि ये लड़कियां पहले भी इस होटल में आती रही है।

Aditya
Aditya  
Related Articles
Next Story