CISF जवान पर रेप का आरोप: होटल में ले जाकर बनाये फिजिकल रिलेशन, फिर फोटो खींचकर करने लगा ब्लैकमेल

CISF Constable : CISF जवान पर 21 साल की युवती ने रेप का आरोप लगाया है। आरोप है कि जवान ने 2 साल तक यौन शोषण किया और फिर उसकी तस्वीर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। CISF जवान ने युवती को ब्लैकमेल कर 3 लाख रुपए मांगे हैं। युवती ने अब बेगूसराय के महिला थाना में FIR कराई है।

आरोपी जवान अभी दिल्ली में पोस्टेड है। 2 साल तक वह पीड़िता से शादी करने का झांसा देता रहा। इसी बहाने कई बार अलग-अलग जगह बुलाकर उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए।

युवती के मुताबिक वो 'करीब 5 साल पहले सिपाही बहाली के लिए बेगूसराय में फिजिकल की तैयारी के लिए प्रैक्टिस कर रही थी। आरोपी जवान अखिलेश भी वहां प्रैक्टिस करता था। इस दौरान दोनों में दोस्ती हो गयी। एक साल तक हमारी दोस्ती रही। बातचीत होती रही। 4 साल पहले उसकी CISF में जॉइनिंग हो गई। ट्रेनिंग के लिए वह दिल्ली चला गया।

युवती ने बताया कि इस दौरान दोनों का कॉन्टैक्ट खत्म हो गया। करीब 2 साल पहले सोशल मीडिया पर वो दोनों फिर से मिले ।फिर मिले तो पहले की दोस्ती और गहरी हो गई। उसके बुलाने पर लड़की होटल में मिलने गई थी। इसी बीच जवान ने लड़की के साथ फिजिकल रिलेशन बनाये। फिर चुपके से मेरी कुछ अश्लील फोटो खींच ली।

इन्हीं तस्वीरों के सहारे अब वह युवती को ब्लैकमेल कर रहा है। साथ में भाई की हत्या कराने की भी धमकी दे रहा है।नीमा चांदपुरा थाना इलाके की रहने वाली पीड़िता ने बीते मंगलवार 9 सितंबर को महिला थाना में FIR कराई है। आरोपी CISF जवान अखिलेश यादव (26) उसके घर से करीब 28 किलोमीटर दूर नयागांव थाना इलाके का रहने वाला है।

Aditya
Aditya  
Related Articles
Next Story