सीओ की बेटी मनचलों से परेशान, फोन पर भेजे जा रहे अश्लील मैसेज व वीडियो, पुलिस ने दर्ज की FIR

Regional News: सीओ की बेटी ने मनचलों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इस मामले में अब पुलिस कार्रवाई करने की बात कह रही है। दरअसल अंचलाधिकारी के बेटी का मोबाइल नंबर कंप्यूटर ऑपरेटर ने इंटरनेट पर डाल दिया। इसके बाद अलग-अलग नंबरों से परेशान किया जाने लगा। अब इस मामले में लड़की ने बुद्धा कॉलोनी थाने में मामला दर्ज कराकर करवाई करने की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने निर्मल कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। निर्मल ने इंटरनेट पर मोबाइल नंबर डाल दिया और इसके बाद व्हाट्सएप और फेसबुक पर अश्लील मैसेज भेज कर परेशान किया करता था। उसका स्क्रीन शॉर्ट भी पीड़िता ने उपलब्ध कराया है। इसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आगे की कारवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार निर्मल कुमार को पूर्व अंचलाधिकारी ने जमुई में कम्प्यूटर ऑपरेटर के लिए काम पर रखा था। इसी दौरान बुद्धा कालोनी आवास पर आना-जाना शुरू कर दिया। घरेलू काम मे भी दखल देना शुरू कर दिया। इस दौरान पूर्व अधिकारी और निर्मल कुमार के बीच बहस भी हुई थी।निर्मल कुमार इसे लेकर एक फर्जी FIR की कॉपी पीड़िता के पति और बहन को भेज दिया था।

पीड़िता को आशंका है कि निर्मल कुमार मेरी और बहन का नंबर और तस्वीर को एडिट कर अश्लील फोटो इंटरनेट पर डाल सकता है। इसके आधार पर पीड़िता ने मामला दर्ज कराया है। हालांकि पुलिस के अनुसार मामला पहले का है। बावजूद इसके मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। पुलिस इस मामले में जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर सकती है।

Aditya
Aditya  
Related Articles
Next Story