धनबाद: इंजीनियरिंग स्टूटेंड की हत्या मामले में बड़ा खुलासा, पांच लूटेरों ने इसलिए मार दी थी गोली, फिर...

धनबाद। इंजीनियरिंग स्टूडेंट की हत्या लूट का विरोध करने पर की गयी थी। पुलिस ने इस मामले में पांच लूटेरों को हथियार सहित गिरफ्तार किया है। दरअसल 21 जून को इंजीनियरिंग छात्र अमरदीप भगत की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया है कि ये हत्या पूरी तरह से लूट के इरादे से की गयी थी। जब इंजीनियरिंग स्टूडेंट ने लूट का विरोध किया, तो आरोपियों ने हत्या कर दी। आपको बात दें कि 21 जून को धनबाद लॉ कॉलेज के समीप इंजीनियरिंग छात्र अमरदीप भगत की हत्या ती गयी थी।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और जेसी मल्लिक रोड के रहने वाले आकाश राम नाम के आरोपी को सबसे पहले गिरफ्तार किया। आकाश ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर छिनतई और हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों की गिरफ्तारी धनबाद, बोकारो और कोलकाता से हुई है। आरोपियों के पास से देसी कट्टा, एक पिस्टल, चार जिन्दा कारतूस, लूटी गई मोबाइल, सोने की अंगूठी, पर्स और दो बाइक मिली है।

आरोपियों ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है। वारदात को आकाश, प्रेम डोम, सन्नी मंडल, मुकेश कुमार, बिट्टू कुमार ने मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस के मुताबिक छिनतई की वारदात को अंजाम देने के लिए ये सभी निकले थे। तभी लॉ कालेज के बाद इनकी नजर इंजीनियरिंग स्टूडेंट अमरदीप पर पड़ी। जिसके बाद इन सभी हथियार का भय दिखाकर लूटपाट शुरू कर दी। जब अमरदीप ने इसका विरोध किया, तो उसे गोली मार दी और फिर सामान लूटकर फरार हो गये।

HPBL
HPBL  
Related Articles
Next Story