रांची में गोली चली: सरेआम पूर्व पार्षद को गोलियों से किया छलनी, मचा हड़कंप, तीन अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग

रांची। रांची से एक बड़ी खबर आ रही है। पूर्व पार्षद को सरेआम गोली मारी गयी है। उनकी हालत नाजुक है और उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूर्व पार्षद का नाम वेद सिंह है, जानकारी के मुताबिक घटना धुर्वा थाना क्षेत्र की है। गोलीबारी में वेद सिंह को तीन गोली लगने की सूचना है। घटना को लेकर पुलिस जांच में जुट गयी है। इधर घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त वेद सिंह धुर्वा बस स्टैंड में एक चाय दुकान पर बैठे थे। तभी तीन हमलावर बाइक से आये और धांय-धांय गोलियां चलानी शुरू कर दी। तीन गोलियां वेद सिंह को लगी, जिसके बाद अपराधी मौके से भाग निकले। इधर घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

वहीं स्थानीय लोगों ने तुरंत ही वेद सिंह को अस्पताल पहुंचाया। पूर्व पार्षद की हालत नाजुक हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गयी है। अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि आखिर किस वजह से ये गोलीबारी हुई है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। डाग स्कावाड और सीसीटीवी के जरिये भी अपराधियों की तलाश हो रही है।

HPBL
HPBL  
Related Articles
Next Story