झारखंड में गैंगरेप : मुखिया के बेटे ने 5 दोस्तों संग दो लड़कियों से किया गैंगरेप, मेला देखकर लौटने के बाद किया कुकर्म

Jharkhand Crime: दो लड़कियों से गैंगरेप की घटना ने इलाके में सनसनी मचा दी है। मुखिया के बेटे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दो लड़कियों को हवस का शिकार बनाया। मामले में अब पुलिस ने मुखिया के आरोपी बेटे सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना पलामू जिले के नौडीहा बाजार की है। शिकायत के मुताबिक आरोपी की मां मंजू देवी करकटा पंचायत की मुखिया है, जबकि आरोपी के पिता रामबली पासवान चौकीदार हैं।

घटना के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने मुखिया के बेटे और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि आरोपी मुखिया के बेटे उसके 5 साथियों पर है। जानकारी के मुताबिक हवस का शिकार बनी दोनों लड़कियां चचेरी बहन हैं।

दशहरा का मेला देखकर घर लौट रही थी। पीड़ित लड़कियों ने विक्रम पासवान (26), नावाडीह के रहने वाले अरविंद सिंह (30), मनदीप कुमार पासवान (25), सरईडिह निवासी पप्पू कुमार पासवान (26) और दो अज्ञात पर गैंगरेप का एफआईआर दर्ज कराया है।

https://www.youtube.com/live/xEwJY7gLx_E?si=0Y5Htp8m9PmkJsLg

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक लडकियां दूर्गापूजा के मौके 11 अक्टूबर की रात सरईडिह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखकर अपने दीदी के देवर राकेश भुईयां के साथ बाइक से घर लौट रही थी। इसी दौरान चार बाइक से युवकों ने पीछा किया और सलैया विद्यालय के पास आधा दर्जन युवकों ने उन्हें घेर लिया।

युवकों ने राकेश भुईयां को बंदी बना लिया और दोनों नाबालिग लड़की को पास में ही सुनसान जंगल में ले गये। जहां दोनों पीड़िता के साथ गैंगरेप किया गया।नाबालिग पीड़िता के चिख- पुकार सुनने के बाद जंगल में जानवर पकड़ने वाले लोग बच्ची को अपने घर ले गए। जहां उन्हें रात भर सुरक्षित रखा, सुबह पीड़िता घर पहुंची।

Related Articles
Next Story