झारखंड ब्रेकिंग: चार नक्सली ढेर, जवानों ने मुठभेड़ में लाखों के इनामी नक्सलियों को मार गिराया

Police-Naxali Muthbhed In Jharkhand: झारखंड से पुलिस नक्सली मुठभेड़ में एक बड़ी खबर आ रही है। पश्चिम सिंहभूम में मुठभेड़ में जवानों ने चार नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों में एक महिला नक्सली भी शामिल है, वही सुरक्षाकर्मियों ने दो नक्सलियों को भी जिंदा पकड़ा है। यह मुठभेड़ गुवा इलाके में चल रही है। पुलिस अभी भी इलाके में सर्च ऑपरेशन चल रही है।

माना जा रहा है कि नक्सलियों को इससे बड़ा नुकसान हुआ है। लिहाजा पुलिस की सर्चिंग पार्टी इलाके में कैंप किए हुए है। जानकारी के मुताबिक पुलिस नक्सली मुठभेड़ आज सुबह हुई है। अब तक की जानकारी के मुताबिक चार नक्सलियों को मार गिराया गया है। जवानों को नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर ऑपरेशन को लांच किया गया था।

अब बड़ी कामयाबी मिलने के बाद पुलिस इलाके में अभी और सर्च ऑपरेशन चला सकती है। जानकारी के मुताबिक अब तक मारे गए चार नक्सलियों पर लाखों के इनाम थे। एक नक्सली पर 10 लाख रुपए का इनाम था, वही एक पर 5 लाख इनाम पुलिस ने घोषित कर रखे थे। जानकारी के मुताबिक मारे गए नक्सलियों में एक एरिया कमांडर की है उसे पर भी 2 लाख का इनाम था, वही एक महिला नक्सली को भी एनकाउंटर में मार गिराया गया है। पुलिस कर्मियों ने एक महिला नक्सली को जिंदा पकड़ा है।

HPBL
HPBL  
Related Articles
Next Story