झारखंड: ...डीएसपी की पत्नी को ही ठग लिया...नया बताकर बेच दिया पुराना डिश वॉशर, FIR दर्ज

रांची। शातिरों की हिमाकत तो देखिये DSP को ही ठग लिया। इस मामले में पुलिस FIR दर्ज की है। मामले में तीन लोगों को आरोपी बनाया गाय है। जानकारी के मुताबिक सिटी डीएसपी की पत्नी शिवानी सिंह को बर्तन धोने की नयी मशीन बताकर पुरानी मशीन बेच दी।


उन्होंने जब इसकी शिकायत दुकानदार से की, तो रिटर्न भी नहीं लिया। जिसके बाद डीएसपी की पत्नी ने लालपुर थाने में धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

मामले में दुकान के कर्मचारी कमल, मशरूम आलम व एक अन्य अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया। शिकायत के मुताबिक 10 अक्टूबर को डीएसपी की पत्नी ने बर्तन धोने की मशीन (डिश वॉशर) खरीदी।


जिसे अगले दिन 11 अक्टूबर को उनके घर पहुंचाया गया। मशीन को इंस्टॉल करने के लिए टेक्निशयन को समय पर नहीं भेजा गया।

इधर मशीन को शिवानी सिंह ने कार्टन से बाहर निकाला तो पाया कि उसके अंदर पहले से पानी है। देख कर लगा कि मशीन का उपयोग किसी ने पहले किया है। मशीन के बॉडी में पीछे डेंट भी लगा हुआ था।


इसकी शिकायत विक्रेता संस्थान से की गई तो उनकी ओर से कहा गया कि उसे वापस ले लिया जाएगा, लेकिन मशीन को वापस नहीं लिया गया। इसके बाद शिवानी सिंह ने धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Aditya
Aditya  
Related Articles
Next Story