झारखंड- SP-DSP सहित कई पुलिसकर्मी घायल: मूर्ति विसर्जन को लेकर ग्रामीणों व पुलिसकर्मियों में हुई झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, तो गुस्साये लोगों ने कर दिया हमला

Jharkhand News: गढ़वा में पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गयी। घटना में डीएसपी सहित कई पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की खबर है। आरोप है कि दुर्गा विसर्जन को लेकर ये झड़प हुई है। पुलिस ने कुछ रास्तों में बरिकेटिंग कर रखी थी, ग्रामीण उसी संवेदनशील क्षेत्र से मूर्ति लेकर जाने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने जब इसे रोका, तो विवाद हो गया। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठी चार्ज किया।

इधर गुस्साये ग्रामीणों ने भी पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस पर पत्थर फेंके गये। इस पत्थरबाजी में एसपी और डीएसपी चोटिल हो गये। जानकारी के मुताबिक DSP रंका रोहित रंजन सिंह सिर में और एसपी (अभियान) राहुल देव बड़ाइक को भी चोटें आई है। गुस्साये लोगों ने पुलिस की गाड़ियां भी तोड़ दी।

सूचना पर तुरंत गढ़वा एसपी भी मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद मां दुर्गा की प्रतिमा निर्धारित रूट से ही ले जाने पर ग्रामीण तैयार हुए। ग्रामीण विवादित स्थल से ही प्रतिमा विसर्जन की मांग करने लगे, लेकिन प्रशासन ने इस रूट से विसर्जन की अनुमति नहीं दी।

दरअसल भंडरिया थाना क्षेत्र के मदगड़ी गांव में विसर्जन को लेकर रास्ते का विवाद चल रहा है। तालाब तक जाने वाला रास्ता बृजेश्वर साहू के घर से होकर जाता है।हालांकि, इस मार्ग में दूसरे समुदाय के लोगों का भी घर है। इसी वजह से विवाद है। इस घटना के बाद 15 लोगों पर नामजद और 250 अज्ञात लोगों FIR दर्ज की गई है। झड़प के दौरान कुछ ग्रामीणों के भी घायल होने की खबर है।

Related Articles
Next Story