झारखंड: ACB की ताबड़तोड़ कार्रवाई, SDO, सीओ सहित इन 6 जगहों पर चल रही है कार्रवाई, इस घोटाले में हो सकते हैं बड़े खुलासे

Jharkhand ACB Raid: झारखंड में बुधवार को ACB ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। जमीन घोटाला मामले में ACB ने एक साथ 6 अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक रांची के अलावा हजारीबाग में दो जगह, गिरिडीह में दो जगह और चाईबासा में एक जगह पर ACB की कार्रवाई हुई है। बड़गाई जमीन मामले को लेकर कार्रवाई ACB की यह छापेमारी बड़गाई जमीन मामले को लेकर चल रही है। इस मामले को लेकर ईडी ने कार्रवाई की थी। बाद में यह मामला ACB को सौंप दिया गया था।

ACB इस मामले को लेकर पिछले कई दिनों से गहन जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवा मुंडी अंचल के सीओ मनोज कुमार के आवास और कार्यालय में ACB ने दबिश दी है।वहीं हजारीबाग सदर एसडीओ शैलेश कुमार के समाहरणालय स्थिति कार्यालय और झील परिसर स्थित आवास पर ACB ने छापेमारी की है। दफ्तर और आवास में एक साथ कार्रवाई की जा रही है। जांच के दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश कुमार अपने आवास में हैं।

वहीं गिरिडीह शहर के शास्त्री नगर मोहल्ले में ACB ने छापा मारा है। की छापेमारी कर रही है। टीम जहां छापेमारी कर रही है वह हजारीबाग एसडीओ शैलेश कुमार का पैतृक आवास है। वहीं मार्बल कारोबारी रिंकू सिन्हा के घर पर भी ACB की टीम ने दबिश दी है। इसी क्रम में हजारीबाग में शैलेश कुमार के दफ्तर और आवास में छापेमारी की गई है। इस मामले में जिन लोगों को जमानत दी गई है, उनकी जानकारी भी टीम ले रही है।

Related Articles
Next Story