5 करोड़ की लूट: झारखंड से सटे इस ज्वेलरी शॉप से 8 किलो सोने की लूट, हथियार की नोंक पर भीषण लूट के बाद लूटेरे झारखंड की तरफ भागे

GOLD LOOT : 5 करोड़ की लूट की वारदात हुई है। हाल के दिनों में अब तक की सबसे बड़ी लूट है। झारखंड और छत्तीसगढ़ की सीमा पर ये घटना हुई है, जहां ज्वेलरी शॉप से हथियार की नोंक पर 5 करोड़ के सोने की लूट हुई है। मामला झारखंड से सटे छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले का है। जहां दिन दहाड़े ज्वेलरी शॉप में घुसे बदमाशों ने संचालक पर कट्टे की बट से हमला कर 8 किलो सोने की लूट की। आरोपी बाइक में सवार होकर झारखंड की ओर भाग निकले।

घटना रामानुजगंज नगर पालिका चौक में राजेश ज्वेलर्स नाम से दुकान है। दोपहर 1.50 बजे बाइक में सवार होकर तीन युवक पहुंचे थे। दुकान अंदर घुसकर उन्होंने कट्टा निकाल लिया और संचालक राजेश सोनी सहित कर्मचारियों को कब्जे में लिया था। रामानुजगंज के दुकान में ही स्टॉक का पूरा सोना रखा हुआ था। संचालक के मुताबिक, दुकान से लुटेरे करीब 8 किलो सोना लूट ले गए हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस, आरोपियों का सुराग नहीं लुटेरों के भागने के बाद संचालक और कर्मचारियों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने कट्टे की बट से राजेश सोनी पर हमला किया और दुकान सहित लॉकर मे रखे सोने के जेवरात निकलवाए। इसके बाद सभी जेवरात को बैग में डालकर बदमाश बाइक से फरार हो गए।

लुटेरों ने पास ही एक मोची की दुकान के सामने बाइक खड़ी की थी। 15 मिनट के अंदर उन्होंने पूरी वारदात को अंजाम दिया। संचालक राजेश सोनी वार्ड क्रमांक-8 के पार्षद भी हैं। रामानुजगंज में उनकी सबसे बड़ी ज्वेलरी शॉप है। राजेश सोनी ने ज्वेलरी शॉप की ब्रांच बलरामपुर में भी खोली है। वे बलरामपुर ज्वेलरी शॉप संभालते हैं। वहीं रामानुजगंज के ज्वेलरी शॉप का काम उनकी बहन सीमा सोनी देखती हैं।

Related Articles
Next Story