शिक्षक की नक्सलियों ने दी सजा, घर से किडनैप कर लगायी जन अदालत, कर दी हत्या

Naxal Teacher Jan Adalat: जन अदालत लगाकर शिक्षक की नक्सलियों ने लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामला छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित सुकमा जिले का है, जहां नक्सलियों की शिक्षक की हत्या की घटना से इलाके में सनसनी मच गयी है। नक्सलियों ने शिक्षक पर पुलिस मुखबिर होने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने बताया कि शिक्षक का नाम डोडी अर्जुन है। डोडी अर्जुन शिक्षा दूत शिक्षक के पद पर काम कर रहा था। कई बार शिक्षक को चेतावनी भी नक्सलियों ने दी थी। हालांकि वो स्कूल आता जाता था। नक्सलियों को शक था कि शिक्षक पुलिस से मिलकर नक्सलियों के बारे में जानकारी देता है, लिहाजा शिक्षक का नक्सलियों ने घर से ही किडनैप कर लिया और फिर कैद में रहकर दूसरे दिन जन अदालत लगा दी।

नक्सलियों ने शिक्षक की जन अदालत लगाकर हत्या कर दी। जन अदालत ने नक्सलियों ने 25 साल के शिक्षक को लाठी-डंडों से बेदम पीटा, इसके बाद रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतक का नाम डोडी अर्जुन है, इस पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया था। पूरा सुकमा जिले के मामला जगरगुंडा थाना इलाके के गोंदपल्ली का है।

नक्सलियों ने हत्या के बाद शव को गांव के नजदीक ही लाकर फेंक दिया था। साथ ही पर्चा फेंक परिजनों और गांव वालों को पुलिस को न बताने को धमकी दी थी। पुलिस ने बताया कि जगरगुंडा क्षेत्रांतर्गत ग्राम गोंदपल्ली के ग्रामीण डोडी अर्जुन पिता डोडी मंगलू, उम्र 25 वर्ष (शिक्षा दूत) की अज्ञात माओवादियों द्वारा पुलिस मुखबिरी के शक में ग्राम गोंदपल्ली में हत्या किये जाने की सूचना है।

Related Articles
Next Story