रांची गैंगरेप: टैक्सी पर जबरन बिठाया, फिर चार बार किया गैंगरेप, आरोपी हैं सेक्स के आदी, हर दिन कॉलगर्ल....

Ranchi Gang rape : …आखिरकार ओरमांझी गैंगरेप के वहसी दरिंदे पुलिस के हत्थे चढ़ ही गये। रांची पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार दोनों आरोपी ओरमांझी के ही रहने वाले हैं और टैक्सी ड्राइवर हैं। इसके लिए रांची पुलिस की टीम ने 400 टैक्सी की जांच की। 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तब जाकर वो आरोपी तक पहुंच सकी। गैंगरेप के दोनों आरोपी सुबोध कुमार जायसवाल और हीरालाल महतो सेक्स के आदी है।

दोनों कालगर्ल के पास हर दिन जाते थे। मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद जिस कार से नाबालिग का अपहरण किया गया था, वह कार भी बरामद कर ली गई है. दोनों आरोपियों के कपड़े, अंडरगारमेंट सहित कई सबूत पुलिस ने बरामद किए हैं।पुलिस के मुताबिक वारदात वाले दिन यानि 18 जून की रात दोनों ओरमांझी इलाके में घूम रहे थे, इस दौरान दोनों शराब लेने के लिए ओरमांझी के पंचायत सचिवालय के पास पहुंचे। उसी दौरान सोयी हुई लड़की पर उनकी नजर पड़ी।

लड़की देखकर दोनों की नीयत खराब हो गई, जिसके बाद दोनों ने नाबालिग को सोए हुए हाल में ही अपनी कार में बिठा लिया और रात में चार बार उसके साथ दुष्कर्म किया। गैंगरेप के बाद लड़की को दोनों ने वापस वहीं छोड़ दिया जहां से उसे उठाया था। इधर लड़की की स्थिति गैंगरेप के बाद खराब हो गयी। उसे जबरदस्ती कार में बिठा लिया, इसके बाद नाबालिग को आनंदी बगीचा ले गए, जहां सभी ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया. वारदात को अंजाम देने के बाद कार में सवार अपराधियो ने आनन्दी बगीचा के पास सड़क पर नबालिग को फेंक फरार हो गए थे।

HPBL
HPBL  
Related Articles
Next Story