रांची: दुबई से आया वसीम दिल्ली एयरपोर्ट से रांची के लिए निकला, लेकिन छत्तीसगढ़ में फिर स्कूल बैग में इस हाल में मिला कि रौंगटे खड़े हो गये़

रांची। दुबई में रहने वाले रांची के युवक की 17 टुकड़ों में लाश मिली है। सउदी अरब से भारत लौटे युवक की लाश छत्तीसगढ़ के कोरबा में मिली है। कोरबा जिले में चैतमा चौकी क्षेत्र के बांघापारा डैम में बोरी और स्कूल बैग में युवक की कई टुकड़ों में लाश मिली थी। मामले में युवक की पहचान रांची के युवक मोहम्मद वसीम अंसारी के रूप में हुई है। परिजन जानकारी के बाद कोरबा पहुंचे तो हैरान रह गये, क्योंकि उन्हें भी ये मालूम नहीं था कि वसीम सउदी से भारत आया है। हालांकि ये अभी तक पहेली है कि युवक अगर भारत आया, तो फिर रांची के बजाय कोरबा कैसे पहुंच गया।

मृतक के बड़े भाई मोहम्मद तहसीन ने बताया कि मूलत रांची के रहने वाले हैं, दो भाई और एक बहन है। जिसमें मृतक मोहम्मद वसीम अंसारी सबसे छोटा था। ढाई साल पहले निजी कंपनी में काम करने सऊदी अरब गया हुआ था।उसके बाद से वह वापस नहीं लौटा था। फोन पर ही उससे 10 दिन 15 दिन में परिजनों से बातचीत होती थी। सऊदी अरब से छत्तीसगढ़ कैसे पहुंचा इसकी जानकारी नहीं है, उन्हें थाना से फोन आया तब घटनाक्रम की जानकारी हुई।

बड़े भाई ने कहा कि भाई घर में सबसे लाडला था और बहुत कम बात करता था। घर पर उसकी शादी की तैयारी भी चल रही थी। रिश्ता भी देखा जा रहा था। लेकिन उसके साथ ऐसी कौन सी घटना घटी यह अभी समझ से परे हैं।इस मामले में पुलिस ने मृतक के परिजनों का बयान दर्ज आगे की कार्रवाई पूरी की। वहीं पंचनामा कर शव परिजनों को सौंपा गया।

ऐसे हुई थी वारदात की जानकारी

पहले युवक के पैर और शरीर के कुछ अंग मिले। तलाशी लिए जाने पर डैम से कटा हुआ सिर भी बरामद कर लिया गया। कुछ ग्रामीणों को दुर्गंध आई तो, उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। छत्तीसगढ़ पुलिस को शव के पास पासपोर्ट और आधार कार्ड मिला, जिसमें रांची के राजा कॉलोनी निवासी वसीम लिखा है। पुलिस आशंका जता रही है कि मृतक वसीम है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने इस मामले में रांची पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद लोअर बाजार थाना की पुलिस वसीम के घर पहुंची तो खबर की पुष्टि होने से पहले ही घर में मातम पसर गया। परिवार में सभी का रो रोकर बुरा हाल है। पासपोर्ट के अनुसार, परिवार के सदस्य शव वसीम का ही समझ रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, वसीम अंसारी दो-ढाई साल से सऊदी अरब में सेफ्टी ऑफिसर के रूप में काम कर रहा था।

HPBL
HPBL  
Related Articles
Next Story

COPYRIGHT 2024

Powered By Blink CMS