नौकरानी से रेप, CO गिरफ्तार: अंचलाधिकारी को नौकरानी से रेप मामले में किया गया अरेस्ट, विभाग पहले ही कर चुका था सस्पेंड

CO Arrest: नौकरानी से रेप मामले में अंचलाधिकारी (सीओ) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अंचलाधिकारी को पहले ही विभाग ने सस्पेंड कर दिया था, अब उनकी गिरफ्तारी हुई है। मामला बेगुसराय का है। जहां सस्पेंड अंचलाधिकारी इंद्रदेव राम ने 2 साल पहले घर में काम करने वाली लड़की से दुष्कर्म का प्रयास किया था। पूरा मामला 22 मई 2022 की शाम का है, जब 18 वर्षीय युवती पूर्व मुखिया के घर पर झाड़ू-पोछा करने और खाना बनाने जाती थी।

22 मई की शाम में जब वह काम करने गई तो पूर्व मुखिया अपने घर में नहीं थी। उसके पति इंद्रदेव राम अकेले थे। अकेला पाकर इंद्रदेव राम ने दुष्कर्म का प्रयास किया। जान बचाने के लिए वह किसी तरह से भागकर एक कमरे में बंद हो गई। थोड़ी देर बाद पूर्व मुखिया के वापस लौटने पर उसने दरवाजा खोला और पूरी घटना की जानकारी दी, तो उन लोगों ने जान से मारने की धमकी दी।

इसी बीच 25 मई को तेघरा स्टेशन के समीप आत्महत्या करने आ गई। आस-पास के लोगों की नजर युवती पर पड़ी तो उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक ट्रेन के झटके से वह घायल हो गई। घायल युवती को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद 2 जून 2022 को तेघड़ा थाने में दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज करवाया।

वहीं दुष्कर्म का प्रयास और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने वाले बिहार राजस्व सेवा के निलंबित अंचलाधिकारी इंद्रदेव राम को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ करते हुए न्यायालय ने उसे आज जेल भेज दिया। जांच में मामला सत्य पाए जाने के बाद गुप्त सूचना के आधार पर इंद्रदेव राम को घर से गिरफ्तार किया गया है।

HPBL
HPBL  
Related Articles
Next Story