सात पुलिसकर्मी सस्पेंड: रांची ज्वेलरी शॉप में 1.40 करोड़ लूटकांड में अभी तक पुलिस के हाथ खाली, लापरवाही के आरोप में कई पुलिस अधिकारी सस्पेंड

रांची : राजधानी के बिरसा चौक स्थित डीपी ज्वेलर्स में अपराधियों ने गन पॉइंट पर लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। हेलमेट पहने 4 अपराधियों ने महज चार मिनट में 1.40 करोड़ के जेवर और 2.50 लाख कैश लूट लिए। इसके बाद पैदल ही शॉप से निकल कर एयरपोर्ट रोड की ओर भाग निकले।

लूटकांड का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। लूटपाट के दौरान बदमाशों ने फायरिंग भी की। गोली दुकान संचालक रामनाथ वर्मा के पेट और उनके बेटे ओम वर्मा के हाथ में गोली लगी है। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद सात पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है।


HPBL
HPBL  
Related Articles
Next Story