शिक्षक के प्यार में बावली हुई छात्रा ने ब्लेड से काटी नस, शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, फिर कर दिया शादी से इंकार

Teacher News: शिक्षक के प्यार में पागल छात्रा ने जान देने की कोशिश की। आरोप है कि शिक्षक ने शादी का झांसा देकर छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाया और फिर शादी से इंकार कर दिया। मामला बिहार के बेतिया का है।


मामला लौरिया थाना क्षेत्र के गांव की एक छात्रा का आरोप है कि छात्रा को शादी का झांसा देकर एक साल तक शिक्षक ने उसका यौन शोषण किया और अब शादी करने से इनकार कर दिया। इस बात से नाराज होकर युवती ने ब्लेड से अपने हाथ का नस काट लिया।

इधर परिजनों ने उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लौरिया में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता का बायन दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया है कि उसकी बेटी गांव के ही एक कोचिंग में पढ़ने जाती है। इस दौरान शिक्षक निरंजन कुमार राम उसे शादी का झांसा देकर करीब एक साल तक उसका यौन शोषण किया।

जब शादी की बात आई तो इनकार कर दिया। इस बात से परेशान होकर उसने अपने हाथ के नस को काट लिया। इधर घटना के बाद शिक्षक कोचिंग बंद करके फरार है। पुलिस के मुताबकि एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पीड़िता ने अपने हाथ का नस काट लिया है। उसका इलाज चल रहा है। मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया जाएगा।

Aditya
Aditya  
Related Articles
Next Story