महिला सिपाही के पति ने किया ऐसा कांड, कि जानकर रौंगटे खड़े हो जायेंगे, मिले नोट में अवैध संबंध का जिक्र...

Big News: पुलिस लाइन के क्वार्टर में 5 लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई है। पुलिस क्वार्टर में एक महिला सिपाही और उसके परिवार के 4 सदस्यों की लाश मिली है। घटना बिहार के भागलपुर की बतायी जा रही है। पुलिस को मौके पर से एक सुसाइड नोट मिला है. जिसमें महिला सिपाही के पति ने हत्या की बात को स्वीकारा है. चर्चा है कि सिपाही पत्नी सहित दो बच्चों और अपनी मां की हत्या कर युवक खुद फंदे से लटक गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें अवैध संबंध का आरोप पति ने लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कांस्टेबल नीतू बक्सर तो उसका पति पंकज है जो आरा का रहने वाला था। दोनों के दो बच्चे थे, जिनकी हत्या इस घटना में हो चुकी है। सुसाइड नोट में पंकज ने अपनी पत्नी पर किसी दूसरे व्यक्ति से अवैध संबंध होने का जिक्र किया है। उसने हत्या की बात को भी स्वीकारा है। बता दें कि कांस्टेबल नीतू और पंकज ने प्रेम विवाह किया था। पहले दोनों एक मॉल में काम करते थे, फिर नीतू ने कुछ साल पहले कांस्टेबल की परीक्षा पास कर नीतू सिपाही बन गयी। इस हत्याकांड मामले की जांच के लिए FSL की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है।

पुलिस लाइन के क्वाटर्र में हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे पुलिस महकमे में सनसनी फैल गयी। आनन-फानन में पुलिस के वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। घटनास्थल पर डीआईजी, एसएसपी, सिटी एसपी, सिटी डीएसपी, डीएसपी लाइन सहित दर्जनों पदाधिकारी व कर्मी मौजूद हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर जाने से सभी को रोका है. पुलिस लाइन में प्रवेश वाले सभी दरवाजों को सील किया गया है।

कांस्टेबल नीतू कुमारी, उसके दो बच्चों और नीतू की सास का शव मिला है, चारों का गला रेता गया है। वहीं नीतू के पति का शव फांसी पर लटका मिला है। भागलपुर डीआइजी विवेकानंद भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि मृतक परिवार के परिजनों को सूचना दे दी गयी है, मृतक महिला सिपाही नीतू कुमारी 2015 बैच की हैं। आसपास के पुलिस कर्मियों से पूछताछ में पता चला है कि पति-पत्नी में आपस में कई दिनों से विवाद चल रहा था।

Related Articles
Next Story