डाक्टर वंदना के साथ आखिर क्या हुआ ? जांच में आ रहे कई पेंच, कमरे में मिला हेलमेट और स्टूल खटक रहा...

Doctor News: डाक्टर वंदना ने खुद जान दी है या फिर कोई मिस्ट्री है ? ये शक भी है और सवाल भी। दरअसल मगध मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के गर्ल्स पीजी हॉस्टल में महिला डाक्टर की गयी जान ने पुलिस को भी उलझा दिया है। डॉ. वंदना हॉस्टल नंबर 7 में रहती थी।

आज सुबह उसकी ड्यूटी लगी थी, लेकिन वो अपने कमरे से बाहर नहीं निकली। हॉस्टल की अन्य साथियों को जब इसकी सूचना मिली तो सभी ने मिलकर कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। साथियों ने देखा कि डॉ. वंदना का शव दुपट्टे से लटका हुआ है।

इधर परिजन डाक्टर वंदना के इस कदम को स्वीकार कर ही नहीं पा रहे हैं। वंदना के कमरे से एक हेलमेट मिला है, जबकि उसके पास टू व्हीलर तक नहीं है। ऐसे में हेलमेट का रूम में मिलना, कई सवालों को खड़ा कर रहा है। दूसरी बात ये है कि जिस स्टूल के सहारे उसके फांसी लगाने की बात कही जा रही है, वो स्टूल पर ही था।

वंदना के बेटे हनी का कहना है कि वह कल से अपनी मां को फोन कर रहा था, लेकिन वह नहीं उठा रही थी।

वंदना की मौत की खबर सुनकर मृतका का बेटा हनी, बहन और गोतनी और भाई हॉस्टल पहुंचे हैं। MBBS के बाद यहां से डॉ.वंदना अस्पताल के स्त्री रोग विभाग में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही थी।महिला डॉक्टर मूल रूप से मुजफ्फरपुर की रहने वाली थी। मृतक के पति अमितेंद्र कुमार सिन्हा रेलव में नौकरी में करते हैं और पटना में पोस्टेड हैं।

जानकारी के मुताबिक, पति अमितेंद्र कुमार 26 जुलाई को ही पत्नी वंदना से मिलने आए थे।दोनों का एक 17 साल का बेटा है, जो दिल्ली में पढ़ाई करता है। डाक्टर की जेठानी कुमकुम सिन्हा ने कहा कि वंदना ऐसा कृत्य नहीं कर सकती। वो काफी मेहनत कर यहां तक पहुंची थी।

घर में सभी का सपोर्ट था। वंदना के दो बच्चे हैं। लड़का 19 साल का और लड़की 5 साल की। पुलिस हॉस्टल में लगे सीसीटीवी भी खंगाल रही है।

Aditya
Aditya  
Related Articles
Next Story