CTET पास रिक्शावाला : BIHAR का कौन है CTET पास रिक्शावाला ? जो हो गया VIRAL, वरूण गांधी ने भी किया TWEET

बेगुसराय। बिहार का “CTET पास रिक्शावाला” इन दिनों सोशल मीडिया में छाया हुआ है। भाजपा सांसद वरूण गांधी ने भी CTET पास रिक्शावाला का VIDEO ट्वीट किया है। बेगुसराय के रहने वाले जांहगीर ने एक बार नहीं दो-दो बार सीटेट पास किया है। इंटर के बाद डीएलएड और स्नातक के साथ सीटेट (केंद्रीय पात्रता परीक्षा पास करने वाले जाहंगीर ने 2021 में भी CTET पास किया, लेकिन उसे नौकरी नही मिली।

2021 में उसने नौकरी के लिए साथियों के साथ प्रदर्शन भी किया था, लेकिन पुलिस ने लाठीचार्ज कर सभी को भगा दिया। जिसके बाद वो घर लौटा और CTET रिक्शावाला नाम से बोर्ड बनवाकर आटो चलाने लगा। अब ये ई-रिक्शा वाला जांहगीर सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जहांगीर तीन भाई है। एक भाई सरकारी नौकरी, दूसरा कपड़े की दुकान चलाता है। मुख्यमंत्री परिवहन योजना के तहत उसने ई रिक्शा को अनुदान में लिया और उसी से अपना परिवार चला रहा है। जहांगीर ने अभी भी हिम्मत नहीं हारी है। वो कहता है कि अगर राज्य सरकार फिर से वैकेंसी निकालती है तो वो उसमें जरूर कामयाब होगा।

Related Articles

close