DA HIKE : कर्मचारियों के महंगाई भत्ता बढ़ा, जानिए कितने प्रतिशत का हुआ इजाफा...

DA HIkE कर्मचारियों पेंशनरों के लिए खुशखबरी है मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के 5 लाख नियमित कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4% बढ़ा दिया है। यह जनवरी के वेतन से जोड़कर मिलेगा। इस संबंध में वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। वर्तमान में केन्द्रीय कर्मचारियों को 38% महंगाई भत्ता दिया जा रहा है जबकि राज्य के कर्मचारियों को 34% मिल रहा है वही पेंशनरो को 33% मिल रहा है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के बाद शुक्रवार को वित्त विभाग ने अधिकारियों कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% की वृद्धि कर दी है। अब 34% के स्थान पर 38% की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा। इस वृद्धि से कर्मचारियों को प्रतिमाह न्यूनतम 900 रुपए से लेकर साढ़े 6 हजार रुपए तक का लाभ होगा। वही सरकार के खजाने पर वार्षिक 1400 करोड़ रूपए का अतिरिक्त भार आएगा। केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2022 से 38% महंगाई भत्ता मिल रहा है।

जनवरी से दिए जाने पर आपत्ति

पेंशनर एसोसिएशन के वरिष्ठ अध्यक्ष गणेश दत्त जोशी ने महंगाई भत्ता जुलाई 2022 के स्थान पर 1 जनवरी 2023 से दिए जाने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि इससे कर्मचारियों को नुकसान हो रहा है। सरकार एरियर बचाने के लिए महंगाई भत्ते में वृद्धि की तारीख अपने हिसाब से तय कर रही है। पेंशनर को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है, जो बड़े बल के साथ अन्याय है। पेंशनर की महंगाई राहत नहीं बढ़ाई। वित्त विभाग ने अभी केवल सातवां वेतनमान प्राप्त कर रहे अधिकारियों कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि की है। पेंशनरों की महंगाई राहत में वृद्धि के लिए वित्त विभाग सरकार से अनुमति लेकर छत्तीसगढ़ सरकार को सहमति के लिए प्रस्ताव भेजेगा। सहमति के बाद पेंशनरों की महंगाई राहत बढ़ाई जाएगी।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story